Rbse 12th result 2025 date : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 आज, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक
Rbse 12th result 2025 date : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 आज, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
RBSE 10th Result Date,राजस्थान बोर्ड 10 वीं के परिणाम,राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025,Rajasthan board result 2025 Date, Anuradha Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 22 May 2025 05:35 AM हमें
फॉलो करें rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट
rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इस बार 12वीं के रिजल्ट में देरी हो गई है। पिछले साल आरबीएसई 12वीं के नतीजे 20 मई को जारी हो गए थे। इस बार
12वीं की परीक्षा देने वाले 8.89 लाख विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसलिए परिणाम में देरी हो रही है। बोर्ड के सचिव
कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि 12वीं बोर्ड का परिणाम तैयार करने का काम जारी है। इस महीने के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 10वीं के भी 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होगें। इससे कम अंक आने पर फेल होंगे। अगर दो विषयों में फेल होते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
कंपार्टमेंट परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाती है। आप लाइव हिन्दुस्तान पर राजस्थान बोर्ड के नतीजे चेक कर सकेंगे। इसके लिए पहले यहां रजिस्ट्रेशन कर लें लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट के लिए लिंक
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट LIVE कवरेज 21 May 2025, 09:51:06 PM IST RBSE 12TH RESULT DATE AND TIME OUT: पिछले साल की तुलना में रिजल्ट बेहतर होने की उम्मीद Rbse 12th result date and time out:
राजस्थान बोर्ड (आरबीएससई) 12वीं कक्षा के नतीजे 22 मई को शाम 05 बजे जारी करेगा। पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट और अच्छा होने की उम्मीद है। हालांकि बीते साल भी तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
अच्छा रहा था। 21 May 2025, 09:00:53 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट RBSE 10th 12th Result 2025 live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने इंटरमीडिएट
बोर्ड रिजल्ट 20 मई को जारी किया थे। 2024 में आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में सबसे ज्यादा 98.95% छात्र सफल हुए थे। 21 May 2025, 08:20:15 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT
2025 LIVE: रोल नंबर के माध्यम से चेक कर पाएंगे रिजल्ट RBSE 10th 12th Result 2025 live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ऑनलाइन जारी किया जाएगा। परीक्षा में
शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ध्यान देने की बात ये है कि रिजल्ट को नाम से चेक करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रिजल्ट केवल रोल नंबर के माध्यम से ही चेक किया जा सकेगा। 21 May 2025,
09:51:07 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई 12वीं के 8.89 लाख छात्रों का इंतजार खत्म RBSE 10th 12th Result 2025 live: आरबीएसई 12वीं के 8.89 लाख छात्रों का इंतजार कल खत्म होने
वाला है। 21 May 2025, 07:39:30 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 RBSE 10th 12th Result 2025 live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल
22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। 21 May 2025, 01:31:20 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025
LIVE: आरबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से देखें RBSE 10th 12th Result 2025 live: आरबीएसई रिजल्टऑनलाइन देखने के लिए, rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। अपना रोल नंबर और
डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करने के बाद, छात्र अपने अंक देख सकते हैं। 21 May 2025, 01:09:12 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: कंपार्टमेंट एग्जाम से बच जाएगा साल RBSE 10th 12th result 2025
live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय पास करने में असफल रहे हैं। ये कंपार्टमेंट
परीक्षाएं, उन्हें अपना साल बचाने का दूसरा मौका देती हैं। 21 May 2025, 12:56:51 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई में पिछले साल किस स्ट्रीम का रिजल्ट अच्छा गया था RBSE 10th 12th
result 2025 live: आरबीएसई में पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% की शानदार पास दर थी। विज्ञान और कला स्ट्रीम ने भी 2024 में भी अच्छे रिजल्ट थे, अब देखना होगा कि इस साल रिजल्ट कैसा आता है।
परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें 21 May 2025, 12:41:20 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई12वीं आर्ट्स, साइंस में पिछले साल कितनी लड़कियां पास हुईं RBSE 10th 12th
result 2025 live: RBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में, 97.21% लड़कियां पास हुईं, जबकि 95.44% लड़के पास हुए। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.57% पास
दर हासिल की, जबकि लड़कों ने 95.98% पास दर दर्ज की। 21 May 2025, 12:35:34 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: पास होने के लिए कितने अंक RBSE 10th 12th result 2025 live: छात्र को प्रत्येक
विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी। पासिंग क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए छात्रों को थ्योरी परीक्षा और प्रैक्टिकल/इंटर्नल असिस्मेंट में अलग-अलग पास करना होगा 21 May 2025,
12:12:52 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई वेबसाइट और SMS के जरिए ऐसे करें रिजल्ट चेक RBSE 10th 12th result 2025 live: राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के
बाद छात्र Board of Secondary Education, Rajasthan, Ajmer की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर या SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड जल्द ही रिजल्ट चेक करने के
लिए निर्देश भी जारी करेगा। 21 May 2025, 12:08:59 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई बोर्ड 12वीं के बिजनेस स्टडीज पेपर विवाद क्या था? RBSE 10th 12th result 2025 live: इस साल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12 की बिजनेस स्टडीज परीक्षा रद्द कर दी थी, क्योंकि प्रश्नपत्र पिछले साल जैसा ही था। 23 मार्च को आयोजित इस परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम के करीब
30,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। 21 May 2025, 12:05:42 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट पिछले साल कब आए थे RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई
बोर्ड ने पिछले साल, आरबीएसई ने 29 मई को राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया था। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 उपस्थित
हुए थे। 21 May 2025, 12:01:28 PM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई रिजल्ट को लेकर सूचना कब RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई बोर्ड को आरबीएसई 10 वीं और 12 वीं के परिणाम की
तारीख और समय के बारे में पूर्व सूचना प्रदान करते हुए वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की उम्मीद है। 21 May 2025, 11:59:55 AM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई 12वीं
आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ आएगा? RBSE 10th 12th result 2025 live: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ तीनो स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। इसके पहले साइंस और
कॉमर्स के एक साथ और आर्ट्स के एक साथ नतीजे आते थे। 21 May 2025, 11:56:42 AM IST RBSE 10TH 12TH RESULT 2025 LIVE: आरबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे देखें? RBSE 10th 12th result 2025 live:
आरबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे कैसे देखें? आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर, RBSE 10वीं या 12वीं के नतीजे के लिंक पर क्लिक करें लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और
सबमिट करें। परिणाम देखें और डाउनलोड करें। PreviousNext
Trending News
'gangs of ghotalebaz'; 'paltu, baatein hain faltu': social media war heats up ahead of bihar assembly pollsPATNA: In the run-up to the Bihar assembly elections, both the NDA and the Mahagathbandhan have intensified their attack...
Uae vs ire odi: आयरलैंड से विश्व कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगा यूएईआयरलैंड क्रिकेट टीम दो वनडे मैचों के लिए यूनाईटेड अरब एमिरेट्स के दौरे पर हैं। यह पहला मौका है जब आयरलैंड की टीम द्वीपक्...
Rbse 12th result 2025 date: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025, यहां कर सकेंगे चेकRBSE BOARD RESULT 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। राजस्था...
Rashid khan record: राशिद खान ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, सबसे कम उम्र के टेस्ट कप्तान बनेRASHID KHAN RECORD: अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे अभी महज 20 साल 350 दिन के है...
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर व्यवस्था के लिए अधिकारियों की उच्चस्तरीय टीम तैनातप्रयागराज, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ के अंतिम दिन बुधवार को महाशिवर...
Latests News
Rbse 12th result 2025 date : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 आज, यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंकRBSE 10th Result Date,राजस्थान बोर्ड 10 वीं के परिणाम,राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025,Rajasthan board result 2025 Da...
मेष राशिफल 22 मई 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 22 मई का दिन?MESH RASHI KA RASHIFAL, ARIES HOROSCOPE 22 MAY 2025: राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा म...
भूमध्य सागर में प्रवासी नाव पर सवार दर्जनों प्रवासियों की मौत हो गई - वाटिकन न्यूज़बताया जाता है कि लीबिया से इटली जाने के प्रयास के दौरान रबर की नाव का इंजन खराब हो जाने के कारण कम से कम 60 प्रवासियों क...
यूपी: कानपुर में पति ने गर्भवती पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाककानपुर के पनकी में गर्भवती पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, धम...
Jharkhand jd-u chief jaleshwar mahato joins congressNew Delhi, Dec 29 (IANS) Former Jharkhand Minister and state president of Janata Dal-United (JD-U) Jaleshwar Mahato on S...