नालंदा में दो बाइक की सीधी टक्कर में शिक्षक की मौत
नालंदा में दो बाइक की सीधी टक्कर में शिक्षक की मौत"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
राजगीर-गिरियक स्टेट हाइवे 71 पर लहुआर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो... हिन्दुस्तान टीम
बिहारशरीफThu, 6 June 2019 09:18 PM Share Follow Us on __ राजगीर-गिरियक स्टेट हाइवे 71 पर लहुआर मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक बाइक पर सवार
शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत शिक्षक शंकर प्रसाद नवादा जिले के नारदीगंज काली स्थान के रहने वाले थे। वे राजगीर प्रखंड के
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अजय नगर में तैनात थे। घायलों में पप्पू कुमार, अखिलेश कुमार, प्रकाश कुमार शामिल हैं। ये तीनों राजगीर की विस्थापित कॉलोनी के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
शिक्षक अजय कुमार गिरियक से राजगीर की ओर आ रहे थे। वहीं तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर राजगीर से विस्थापित कॉलोनी की ओर जा रहे थे। लड़कों की बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लहुआर मोड़ के
पास नियंत्रित खो दिया और सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक का हेलमेट टूट गया। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को
अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पप्पू व अखिलेश के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। इस कारण बेतहर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। शिक्षक की मौत की सूचना पाकर उनके
स्कूल के हेडमास्टर कुश यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार राजगीर थाने पहुंचे। मृतक की पत्नी मुन्नी कुमारी भी शिक्षिका हैं। थाने में
शव के पास पत्नी व बेटी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो रहा था। बेटी अपने पिता के शव से यह कहकर लिपट जा रही थी कि अब केकरा पापा कहके बुलइयबी जी पापा...। परिवार के अन्य लोग बार-बार उसे शव
के पास से हटाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, वह लगातार दहाड़ मारकर रो रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बीआरपी परमानंद प्रभाकर,
शिक्षक मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक भी थाने पहुंचे।
Trending News
धोनी के कमरे में कोई भी जा सकता है, खाना ऑर्डर और क्रिकेट पर चर्चा कर सकता है: आशीष नेहरामहेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कुछ यादगार पल बिताए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ...
Sabudana tikki recipe: how to make sabudana vadaSABUDANA TIKKI IS A FAMOUS MARATHI-STYLE VADA THAT IS PREPARED DURING FESTIVALS AS A PART OF THE UPVAS FOOD. HERE IS A D...
Mulank 3 numerology number 3, numerology - ank jyotish today , मूलांक 3 अंकज्योतिष आज का भविष्यफल29 मई 2025 शेयर करे आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे, आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे। आर्थिक स्थिति में...
बहराइच के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का हार्ट अटैक से लखनऊ में निधनबहराइच में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात नागेन्द्र कुमार का बीती देर रात हृदय गति रुकने से लखनऊ में निधन हो गया। वह...
तीन साल में भी पूरा नहीं हुआ 30 चेकडैम का कामभूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाए जाने वाले 30 चेकडैम 3 साल में भी पूरे नहीं हो सके हैं। जबकि उक्त चेकडैम को छह माह में ही ...
Latests News
सुशांत सिंह राजपूत बने डकैत 'सोन चिडि़या' के फर्स्ट लुक के साथ रिलीज डेट भी हुई जारीसोन चिडि़या का फर्स्ट लुक पोस्टर कानपुर। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'सोन चि...
'किसी चीज के लिए नेवर कभी नहीं कहना चाहिए', क्या hera pheri 3 में हो सकती है परेश रावल की वापसी?PARESH RAWAL HERA PHERI 3: हर कोई बेसब्री ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहा है. इस फिल्म के दो पार्ट बेहद सक्सेसफुल रहे थे ...
Mp: hamirpur legislator advises bjp men to strengthen partyMP: Hamirpur Legislator Advises BJP Men To Strengthen Party | Representative Image GANJ BASODA (MADHYA PRADESH): Legisla...
महानिदेशक ने सीएचसी का निरीक्षण किया, कोविड टीकाकरण बढ़ाने का निर्देशBAREILY NEWS - महानिदेशक ने फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी का निरीक्षण किया। डीजी ने कोल्डचेन को देखा। कोविड वैक्सीन की उपलब्धता...
Up: कानपुर से दिल्ली जा रही बस अलीगढ़ में पलटी 3 यात्रियों की मौत 5 घायलअलीगढ़ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां के टप्पल इलाके में शनिवार तड़के यात्रियों स...