Vat savitri vrat 2022 muhurat: वट सावित्री व्रत पर लंबे समय बाद बन रहा ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व पूजा विधि

Livehindustan

Vat savitri vrat 2022 muhurat: वट सावित्री व्रत पर लंबे समय बाद बन रहा ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व पूजा विधि"


Play all audios:

Loading...

VAT SAVITRI PUJA 2022: सोमवती अमावस्या के दिन किया गया व्रत, पूजा-पाठ, स्नान व दान आदि का अक्षय फल मिलता है। वट सावित्री व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। VAT SAVITRI VRAT 2022


DATE: वट सावित्री व्रत हर साल कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस साल यह तिथि काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सालों बाद 30 मई को सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवती अमावस्या


के दिन किया गया व्रत, पूजा-पाठ, स्नान व दान आदि का अक्षय फल मिलता है। वट सावित्री व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।


मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दौरान विधि-विधान से पूजा करने से पूजा का फल पूरा मिलता है।  वट सावित्री व्रत महत्व- मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड


सौभाग्य का फल प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाई थी। तभी से महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वट


सावित्री व्रत मुहूर्त-  अमावस्या तिथि प्रारम्भ - मई 29, 2022 को 02:54 पी एम बजे अमावस्या तिथि समाप्त - मई 30, 2022 को 04:59 पी एम बजे वट सावित्री व्रत पूजन सामग्री- वट सावित्री व्रत की पूजन


सामग्री में सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, धूप, दीप, घी, बांस का पंखा, लाल कलावा, सुहाग का समान, कच्चा सूत, चना (भिगोया हुआ), बरगद का फल, जल से भरा कलश आदि शामिल करना चाहिए। वट सावित्री व्रत


पूजा विधि- -इस दिन प्रातःकाल घर की सफाई कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें। - इसके बाद पवित्र जल का पूरे घर में छिड़काव करें। -बांस की टोकरी में सप्त धान्य भरकर ब्रह्मा की मूर्ति की


स्थापना करें। - ब्रह्मा के वाम पार्श्व में सावित्री की मूर्ति स्थापित करें। - इसी प्रकार दूसरी टोकरी में सत्यवान तथा सावित्री की मूर्तियों की स्थापना करें। इन टोकरियों को वट वृक्ष के नीचे ले


जाकर रखें। - इसके बाद ब्रह्मा तथा सावित्री का पूजन करें। - अब सावित्री और सत्यवान की पूजा करते हुए बड़ की जड़ में पानी दें। -पूजा में जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल तथा धूप का


प्रयोग करें। -जल से वटवृक्ष को सींचकर उसके तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर तीन बार परिक्रमा करें। -बड़ के पत्तों के गहने पहनकर वट सावित्री की कथा सुनें। -भीगे हुए चनों का बायना निकालकर,


नकद रुपए रखकर अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीष प्राप्त करें। -यदि सास वहां न हो तो बायना बनाकर उन तक पहुंचाएं। -पूजा समाप्ति पर ब्राह्मणों को वस्त्र तथा फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर


दान करें। -इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें। यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं।


Trending News

Rcb vs gg, wpl 2025: मंधाना, पेरी, ऋचा फ्लॉप, अपने घर में गुजरात के खिलाफ आरसीबी की निराशाजनक बल्लेबाजी

RCB VS GG, WPL 2025: आरसीबी का विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. आरसीबी अपने घर एम चिन्न...

Sunny Leone को सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

शौर्य सर्वपूज्यते, राष्ट्रमेव जयते! पृथ्वीराज चौहान की अमर गाथा का 4 जून से होगा प्रसारण Bhool Chuk Maaf Box Office: भूल...

1 मई से बदल जाएंगे जिंदगी से जुड़ी सेवाओं के नियम, आपका होगा कितना फायदा

1 मई से आपके जीवन से जुड़ी कई सेवाओं के नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। जानते हैं कौनसे बदले नियम आपकी जिंदगी को सु...

Bigg boss malayalam contestants list: छोटे पर्दे पर उतरे मोहनलाल ने किया बड़े शो का आगाज

> Contestant 13 : #DavidJohn #BiggBossMalayalam > pic.twitter.com/YSqmB1YfBQ > — Troll Bigg Boss Malayalam (@BB...

Aaj ki baat: full episode, may 2, 2025

THE INDIAN AIR FORCE CARRIED OUT A FLYPAST ON THE GANGA EXPRESSWAY IN UTTAR PRADESH ON FRIDAY. THE AIR FORCE CONDUCTED T...

Latests News

Vat savitri vrat 2022 muhurat: वट सावित्री व्रत पर लंबे समय बाद बन रहा ये खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री व पूजा विधि

VAT SAVITRI PUJA 2022: सोमवती अमावस्या के दिन किया गया व्रत, पूजा-पाठ, स्नान व दान आदि का अक्षय फल मिलता है। वट सावित्री...

'उपचुनाव में दिखा 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का ट्रेलर', सभी सीटों पर जीत के बाद बोले विजय सिन्हा

Vijay Kumar Sinha: 'यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.' आपने यह लाइन कई बार सुना होगा, लेकिन इस बार उपचुनाव ...

पीएम मोदी के साथ मुलाकात को मधुर भंडारकर ने किया याद, बताया कैसे भविष्य के विजन के साथ करते हैं काम

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर मधुर भंडारकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ...

धोनी के घुटने जवाब दे चुके हैं, बार-बार आकर खेल को खराब…पूर्व क्रिकेटर ने निकाली भड़ास

श्रीकांत ने कहा कि धोनी की उम्र भी बढ़ रही है, आप उनसे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही, आप बार-बार आकर खेल...

रीमा की फिल्‍म में polygamist बनेंगे फरहान

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 28 Dec 2012 15:00:00 (IST) ‘तलाश’ की सक्सेज  के बाद फिल्म डायरेक्टर रीमा कागती ने एक ...

Top