शख्सियतः सरदार वल्लभ भाई पटेल

Jansatta

शख्सियतः सरदार वल्लभ भाई पटेल"

Play all audios:

Loading...

देश को आजादी दिलाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। देश के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित पटेल को देश का पहला गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बनाया गया था। गुजरात में जन्मे पटेल


ने बाईस साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा दी। उसके बाद लंदन से वकालत पूरी की। लंदन से वापस आकर अमदाबाद में वकालत करने लगे। उन्होंने झावेर बा से विवाह किया। कमाई का जरिया वकालत सरदार वल्लभ भाई


पटेल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छा जीवन देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी पत्नी को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था। फिर जब उनकी तबियत खराब हुई, तो


उन्होंने पत्नी को अपने पास बुला लिया था। पटेल ने गोधरा, बोरसाद और आणंद की अदालतों में वकालत की। पटेल एडवर्ड मेमोरियल हाई स्कूल के संस्थापक थे। इसे आज झावेर भाई दाजीभाई पटेल हाई स्कूल के नाम


से जाना जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पटेल ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामाजिक सेवा और स्त्री सशक्तीकरण का काम किया। बाद में वे गांधी


के साथ जुड़ गए। 1917 में गांधी ने खेड़ा में आंदोलन चलाया, जिसमें पटेल ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। खेड़ा में उन दिनों सूखा पड़ने से किसानों को परेशानी हो रही थी, जिस पर किसानों ने अंग्रेज


सरकार से कर में कमी करने की मांग की, लेकिन उन्होंने इस मांग को स्वीकार नहीं किया। किसानों की इस समस्या पर पटेल और गांधी ने आवाज उठाई। सरदार की उपाधि 1928 में गुजरात में एक किसान आंदोलन हुआ।


इस आंदोलन का नेतृत्व पटेल ने किया। गुजरात में प्रांतीय सरकार ने किसानों के लगान में तीस फीसद की वृद्धि कर दी थी। सरदार पटेल ने इस वृद्धि का विरोध किया। विरोध के बाद सरकार ने लगान 6.03 फीसद


कर दिया। इस सत्याग्रह में मिली सफलता के कारण वहां की महिलाओं ने वल्लभ भाई पटेल को सरदार की उपाधि दी। देसी रियासतों का विलय आजादी से पहले देश में पांच सौ पैंसठ रियासतें थीं, जिन्हें भारत में


मिलाने का काम पटेल ने किया। रियासतों के विलय के दौरान जूनागढ़, जम्मू एवं कश्मीर और हैदराबाद के राजा शामिल नहीं होना चाहते थे। तब इन रजवाड़ों के राजाओं को मनाने का काम सरदार पटेल ने किया।


जूनागढ़ के नवाब का विरोध होने पर वह पाकिस्तान भाग गया था और जूनागढ़ को भारत में विलय कर लिया गया। इसी तरह जब हैदराबाद के निजाम ने विरोध किया, तो उसे सेना के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा। कश्मीर


को अंतरराष्ट्रीय समस्या मान कर भारत के पास रखा गया। उनके इस प्रयास के चलते उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई। लेखन कार्य किसान परिवार में जन्मे पटेल को बचपन से ही पढ़ने-लिखने का शौक था।


उन्होंने अपने जीवन में बहुत से लेख, टिप्पणियां और भाषण दिए। उस पूरे साहित्य को कई लोगों ने संकलित किया है। 1945 से 1950 के बीच पटेल के पत्रों का संपादन दुर्गा दास ने किया। इनका प्रकाशन


नवजीवन प्रकाशन मंदिर से दस खंडों में हुआ। इन संकलनों में पटेल के अलावा कई महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों के पत्रों को भी शामिल किया गया है। उन्हें मरणोपरांत 1991 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया


गया। निधन हृदय गति रुक जाने के कारण 15 दिसंबर, 1950 को सरदार पटेल का निधन हो गया।


Trending News

Судья Чернецова Светлана Михайловна

Судья Чернецова Светлана Михайловна Судья Чернецова Светлана Михайловна Общие сведенияСудСедьмой кассационный суд общей ...

Судья Поляков Владимир Владимирович

Судья Поляков Владимир Владимирович Судья Поляков Владимир Владимирович Общие сведенияСудТомский областной судДолжностьЗ...

Судья Ерохина Ольга Васильевна

Судья Ерохина Ольга Васильевна Судья Ерохина Ольга Васильевна Общие сведенияСудАрбитражный суд Красноярского краяДолжнос...

Ск россии: бандитов басаева и хаттаба нашли через 21 год

По ходатайству следствия в связи с особой тяжестью совершенных преступлений судом им избрана мера пресечения в виде закл...

Страницы c тегом "Светлана РЫЛИНА"

Странно выглядит бездействие сотрудников правоохранительных органов, которые фактически беспрепятственно позволяли уничт...

Latests News

शख्सियतः सरदार वल्लभ भाई पटेल

देश को आजादी दिलाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। देश के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित पटेल को देश का...

Raj milk ने khidirpur को धो डाला

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 24 Feb 2013 22:46:39 (IST) थ्री टू फाइव स्टाइल में ऑफेंशिव नजर आई जब उनकी टीम जीत रही...

Судья Уфимцева Елена Николаевна

Судья Уфимцева Елена Николаевна Судья Уфимцева Елена Николаевна Общие сведенияСудЧелябинский областной судДолжностьСудья...

Страницы c тегом "Ольга ШЕБЛОВА"

Все шестеро фигурантов по делу «Омскгоргаза» получили реальные срокиРейтинг недели с 10 по 17 июня 2019 года: события, т...

Страницы c тегом "Елена СТЕПАНОВА"

Судья Елена СТЕПАНОВА полностью удовлетворила иск главы областиСудья Елена СТЕПАНОВА провела два собеседования конфликту...

Top