Sawan purnima 2018: क्या है श्रावण पूर्णिमा की पूजा और व्रत विधि, जानिए

Jansatta

Sawan purnima 2018: क्या है श्रावण पूर्णिमा की पूजा और व्रत विधि, जानिए"


Play all audios:

Loading...

SAWAN PURNIMA VRAT AND PUJA VIDHI: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। पूर्णिमा की तिथि को पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए बड़ा ही शुभ माना जाता


है। कहते हैं कि पूर्णिमा पर धर्म के मार्ग पर चलने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मालूम हो कि इन सबमें श्रावण मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। श्रावण पूर्णिमा पर व्रत रखने का


विधान है। इसके साथ ही इस दिन एक खास विधि से पूजा-अर्चना भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस विधि का पालन करते हुए श्रावण पूर्णिमा पर पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। व्रत और पूजा


विधि: श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षासूत्र बांधने या बंधवाने की परंपरा है। इसके लिए लाल या पीले रंग के रेशमी वस्त्र में सरसों, अक्षत, रखकर उसे लाल धागे (मौली या कच्चा सूत) में बांध देना चाहिए।


इसके बाद इसे पानी से भिगोकर तांबे के बर्तन में रख दें। भगवान विष्णु, भगवान शिव सहित अन्या देवी-देवताओं और कुलदेवताओं की पूजा करें। इसके बाद ब्राह्मण से अपने हाथ पर रक्षासूत्र बंधवाना चाहिए।


अब ब्राह्मण को भोजन करवाकर दान-दक्षिणा देकर उन्हें विदा करना चाहिए। इसके साथ ही श्रावण पूर्णिमा पर वेदों का अध्ययन करने की परंपरा चली आ रही है। इस पूर्णिमा को देव, ऋषि, पितर आदि के लिए तर्पण


भी करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन स्नान करने के बाद गाय को चारा डालना, चिंटियों, मछलियों को आटा या दाना डालना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि विधि पूर्णक पूर्णिमा व्रत का पालन करने से वर्ष


भर वैदिक कर्म न करने की भूल भी माफ हो जाती है। यह मान्यता है कि वर्ष भर के व्रतों के समान फल एक श्रावण पूर्णिमा के व्रत से प्राप्त हो जाता है। शुभ मुहूर्त: इस साल 26 अगस्त, दिन रविवार को


श्रावण पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि आरंभ: 15:16 बजे (25 अगस्त 2018) पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17:25 बजे (26 अगस्त 2018).


Trending News

Ravindra jadeja | latest ravindra jadeja - eenadu

ఐసీసీ టెస్టు జట్టులో బుమ్రా, జడేజా, జైశ్వాల్‌ ICC Test Team Of The Year: 2024 ఐసీసీ టెస్టు జట్టులో ముగ్గురు భారత ఆటగాళ్ల...

कांकेर में कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, मिले 237 नए मरीज

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। 24 घंटों के अंदर जिले में 237 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। साथ ह...

ये तरीके अपनाकर आप कई दिनों तक घर में रख सकते हैं केले, नहीं होंगे खराब

केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केले में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्र...

शिल्पा शेट्टी के बताएं इन 5 आसन को जरूर करें ट्राय, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी

Shilpa Shetty Yoga Poses: बॉलीवुड एक्सट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह एक्सरसाइज से ...

500 के नोट को लेकर बड़ा फैसला: atm में क्या सिर्फ 100 और 200 के ही नोट मिलेंगे? Rbi का बड़ा फैसला!

2000 के नोटों की तरह 500 के नोट को भी चलन से दूर करने की चर्चाएं हो रही हैं, जिसे तब और बल मिल गया जब यह खबर सामने आई कि...

Latests News

कैटरीना ने शेयर किया hot फोटोशूट का वीडियो, अर्जुन ने कहा कुछ ऐसा जो कोई सोच भी नहीं सकता

कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने फोटोशूट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैटरीना ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ...

Sahibgunj-manihari ganga bridge to help dev santhal pargana

Jharkhand Chief Minister Raghubar Das today said economic development of the Santhal Paragana region will accelerate onc...

Mayra Andrade - ici

Tous les vendredis, retrouvez le meilleur de la semaine de votre radio locale : c’est certifié 100% près de chez vous. R...

टेस्टिंग के दौरान पहली बार कैमरे में कैद हुई हुंडई वरना फेसलिफ्ट, जानिए कितनी बदल जाएगी कार

भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई वरना (HYUNDAI VERNA) हमेशा से एक पॉपुलर सेडान रही है। अब कंपनी हुंडई वरना के अपडेटेड वर्जन ...

एसडीएम ने देखी शिव मंदिर की व्यवस्था

LAKHIMPUR-KHIRI NEWS - सावन मास की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने पौराणिक शिव मंदिर का जायजा लिया और पुलिस को दिशा निर्देश...

Top