रथ सप्तमी 2018: सूर्य के पूजन से मिलती है कष्टों से मुक्ति, जानें क्या है कथा
रथ सप्तमी 2018: सूर्य के पूजन से मिलती है कष्टों से मुक्ति, जानें क्या है कथा"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। रथ सप्तमी को सूर्य सप्तमी, अचला सप्तमी, आरोग्य सप्तमी आदि नामों से जाना जाता है। यदि सप्तमी रविवार के दिन पड़े तो उसे
भानु सप्तमी के नाम से जाना जाता है। रविवार सूर्य का दिन होने के कारण इसका महत्व अधिक बढ़ जाता है। इस वर्ष रथ सप्तमी 24 जनवरी 2018 को मनाया जा रहा है। भगवान सूर्य को सप्तमी का ये पर्व समर्पित
किया जाता है। इस दिन के लिए मान्यता है कि रथ सप्तमी के दिन किए गए स्नान, दान, पूजा आदि सत्कर्मों का फल हजार गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों में सूर्य को आरोग्यदायक माना गया है और रोग मुक्ति के
लिए सूर्य आराधना को उपाय के रुप में बताय गया है। माघ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी से संबंधित कथा का उल्लेख पुराणों में मिलता है। कथा के अनुसार भगवान कृष्ण के पुत्र शाम्ब को अपने शारीरिक बल और
सौष्ठव पर अभिमान होने लग गया था। इसी अभिमान के कारण शाम्ब ने दुर्वसा ऋषि का अपमान कर दिया, ऋषि ने क्रोध में शाम्ब को कुष्ठ होने का श्राप दे दिया। भगवान कृष्ण को ऋषि के श्राप के बारे में पता
चला तो उन्होनें अपने पुत्र को सूर्य की आराधना करने के लिए कहा। अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए शाम्ब ने सूर्य आराधना शुरु कर दी जिसके फल के रुप में उसे सूर्य भगवान ने आशीर्वाद दिया।
शाम्ब के सभी कष्टों का अंत हो गया। इसी कारण से सप्तमी के दिन श्रद्धालु सूर्य की आराधना विधिवत करते हैं और सूर्य को प्रसन्न करके आरोग्य, पुत्र, धन और सुख की प्राप्ति करते हैं। रथ सप्तमी के
दिन सूर्य का पूजन करना लाभकारी माना जाता है और सूर्य की आराधना में व्रत किया जाता है। माना जाता है जो लोग सूर्य सप्तमी या रथ सप्तमी के दिन व्रत करते हैं उनके सभी कष्ट मिट जाते हैं। सूर्य की
तरफ मुख करके सूर्य स्तुति पढ़ने से शारीरिक चर्मरोग समाप्त हो जाते हैं। संतान प्राप्ति के लिए भी रथ सप्तमी का व्रत लाभकारी माना जाता है। ग्रहों की क्रूर दशा को समाप्त करने में भी ये व्रत
महत्वपूर्ण माना जाता है।
Trending News
Ind vs nz: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, शिखर धवन के बाद दिग्गज गेंदबाज भी चोटिलNZ VS IND, 1ST T20I, INDIA TOUR OF NEW ZEALAND, 2020: भारतीय टीम को 24 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलना है...
ओह, उन्हें शरण दो वह डरा हुआ है, वह डरा हुआ है- ट्रंप ने शरण मांगने वालों की नकल करते हुए उड़ाया मजाकअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शरण मांगने वालों का समर्थन करने वालों का मजाक उड़ाया कि वे शरण मांगने वालों की मंश...
यूपी बोर्ड के सेंटर बनाने की प्रक्रिया में राजकीय व एडेड स्कूलों पीछेBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 02 Jan 2021 09:42:05 (IST) - यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए सेंटर बनाने को भेजी गई डिटेल मे...
Tax collection: निगम संपत्तिकर वसूली में निर्धारित लक्ष्य से 17 करोड़ पीछेTAX COLLECTION: निगम ने संपत्तिकर वसूली को लेकर पिछले एक माह से राजस्व विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी है। By AZ...
सड़क हादसे में दो लोग घायलपलवल पिकअप गाड़ी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडकटी थाना इलाके में बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे दोनों जने गंभी...
Latests News
रथ सप्तमी 2018: सूर्य के पूजन से मिलती है कष्टों से मुक्ति, जानें क्या है कथामाघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। रथ सप्तमी को सूर्य सप्तमी, अचला सप्तमी, आरोग्य सप्...
वरुण को पसंद करती है ये एक्ट्रेस, कहा- उन्हें kiss करना चाहती हूंबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल...
आतंक पर शिकंजा: तुर्की ने सीरिया में बगदादी की बहन को पकड़ातुर्की सैन्य बलों ने मारे जा चुके इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी की बहन को उत्तरी सीरिया में पकड़ लिया ह...
दुर्गा मंदिर मानो की महिमा निरालीप्रखंड के एनएच-80 के किनारे मानो गांव स्थित श्री महालक्ष्मी दुर्गा मंदिर मानो की महिमा निराली है। इस दुर्गा मंदिर में क्...
अमरोहा में nia छापेमारी: तो तिगरी मेला ही था आतंकियों का टारगेट!Hindi NewsUP NewsNIA raids in Amroha it was confirm that Tigri mela was the target of terrorists अमरोहा में खुफिया एजेंस...