Bhagwat geeta updesh: कोरोना संकट के बीच गीता के ये उपदेश देंगे आपको मजबूती
Bhagwat geeta updesh: कोरोना संकट के बीच गीता के ये उपदेश देंगे आपको मजबूती"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
GEETA UPDESH IN HINDI: श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थों में से एक मानी जाती है। भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्ध के समय अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। जिससे अर्जुन मोह माया के
बंधन से मुक्त होकर अपने ही सगे संबंधियों से युद्ध करने के लिए सज्ज हुए। कहा जाता है कि गीता के हर श्लोक में किसी न किसी समस्या का समाधान मिलता है। गीता हर संकट के समाधान का रास्ता बताती है।
कोरोना संकट के चलते लोग परेशान हैं, संयम और धैर्य रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में गीता का अध्ययन आपको मजबूती प्रदान कर सकता है। यहां देखें गीता के कुछ प्रेरणादायक श्लोक… – नैनं
छिद्रन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावक: । न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुत ॥ भावार्थ : आत्मा को न शस्त्र काट सकते हैं, न आग उसे जला सकती है। न पानी उसे भिगो सकता है, न हवा उसे सुखा सकती है।
(यहां भगवान श्रीकृष्ण ने आत्मा के अजर-अमर और शाश्वत होने की बात की है। – अशोच्यानन्वशोचस्त्वं प्रज्ञावादांश्च भाषसे । गतासूनगतासूंश्च नानुशोचन्ति पण्डिताः ॥ भावार्थ : श्री भगवान बोले, हे
अर्जुन! तू न शोक करने योग्य मनुष्यों के लिए शोक करता है और पण्डितों के से वचनों को कहता है, परन्तु जिनके प्राण चले गए हैं, उनके लिए और जिनके प्राण नहीं गए हैं उनके लिए भी पण्डितजन शोक नहीं
करते॥ – न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्। कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।। भावार्थ : कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और
प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके परिणाम भी देती है। – क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:। स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥ भावार्थ : क्रोध से
मनुष्य की मति मारी जाती है यानी मूढ़ हो जाती है जिससे स्मृति भ्रमित हो जाती है। स्मृति-भ्रम हो जाने से मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है और बुद्धि का नाश हो जाने पर मनुष्य खुद अपना ही का नाश
कर बैठता है। – सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच:॥ (अठारहवां अध्याय, श्लोक 66) भावार्थ : (हे अर्जुन) सभी धर्मों को त्याग कर अर्थात हर आश्रय
को त्याग कर केवल मेरी शरण में आओ, मैं (श्रीकृष्ण) तुम्हें सभी पापों से मुक्ति दिला दूंगा, इसलिए शोक मत करो। – श्रद्धावान्ल्लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय:। ज्ञानं लब्ध्वा परां
शान्तिमचिरेणाधिगच्छति॥ (चतुर्थ अध्याय, श्लोक 39) भावार्थ : श्रद्धा रखने वाले मनुष्य, अपनी इन्द्रियों पर संयम रखने वाले मनुष्य, साधनपारायण हो अपनी तत्परता से ज्ञान प्राप्त कते हैं, फिर ज्ञान
मिल जाने पर जल्द ही परम-शान्ति को प्राप्त होते हैं।
Trending News
नए जमाने के ये निशानेबाज ‘महावीर अर्जुन’ को भी पीछे छोड़ देंगे देखें इनका कमालसही निशाना लगाने की आर्ट से किया दुनिया को दीवाना डूड परफेक्ट नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस ट्रिक वीडियो में 5 ...
महिलाओं के लिए पूर्ण ipl से प्रतिभा खोजने में मदद मिलेगी: जेमिमाह रोड्रिग्जयुवा भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्ज का मानना है कि महिलाओं की पूर्ण इंडियन प्रीमियर लीग से काफी अंतर पड़ सकता है, क्य...
कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धAZAMGARH NEWS - आजमगढ़। निज संवाददाता मिर्जापुर ब्लाक के नेवादा बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार... Newswrap हिन्द...
मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, @peb. Mp. Gov. InMPPEB CONSTABLE RECRUITMENT 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (M...
Lok sabha elections 2019 7th phase : सीएम योगी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई दिग्गजों ने डाले वोट और दिखाए निशानकानपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में देशभर के कई लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और य...
Latests News
Bhagwat geeta updesh: कोरोना संकट के बीच गीता के ये उपदेश देंगे आपको मजबूतीGEETA UPDESH IN HINDI: श्रीमद्भगवद्गीता हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थों में से एक मानी जाती है। भगवान कृष्ण ने महाभारत युद्...
पाकिस्तान: 102 साल पुरानी कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी, बनाया जाएगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्सपाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित कपूर खानदान की पैतृक हवेली को गिराने की तैयारी की जा रही है। इस हवेली का मौजूदा मालिक ...
तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली - bbc news हिंदीतीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली 10 मार्च 2021 बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के न...
Mangal margi 2023: नए साल में इन पांच राशिवालों के सारे काम होंगे मंगल, यहां पढ़ेंMANGAL MARGI 2023: अब नए साल की शुरुआत होने वाली है. इसके साथ नए साल में कई सारे त्योहार भी आने वाले हैं.वहीं नया साल लो...
युवराज सिंह ने खरीदी ‘सेकेंड हैंड’ लग्जरी स्पोर्ट bmw m5 कार, टॉप स्पीड 250 kmphYUVRAJ SINGH CAR COLLECTION: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ साथ...