अबू सलेम का गुर्गा और रवीना टंडन के पति को गोली मारने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Jansatta

अबू सलेम का गुर्गा और रवीना टंडन के पति को गोली मारने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार"


Play all audios:

Loading...

गैंगस्टर अबू सलेम के एक संदिग्ध साथी को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली समेत कई मामलों में वांछित है। पुलिस ने आज (16 जून) बताया कि करीब 30


साल का जान उस्मान खान उर्फ रीनू दिल्ली और मुंबई में लंबे समय से गिरफ्तारियों की सूची में था और उसे कल रात संजय झील के पास के इलाके से गिरफ्तार किया गया। तीन जून को जनकपुरी में अपनी पत्नी को


कथित तौर पर गोली मारने वाले खान को पहले मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त :पूर्व: ओमवीर सिंह ने खान की


गिरफ्तारी की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। वह गैंगस्टर अबू सलेम का साथी माना जाता है जो अभी रायगढ़ में तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद है। एक टाडा अदालत ने सलेम को


1993 सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए हथियारों को गुजरात से मुंबई भेजने का आज दोषी ठहराया। सलेम गिरोह के साथ खान के संपर्कों का पता लगाते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह 1996 में मुंबई गया जहां


उसकी मुलाकात टी सीरीज कैसेट के मालिक और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार की हत्या के आरोपी गिरोह के शार्पशूटर वसीम से हुई। वसीम ने खान को सलेम से मिलवाया और वह उसके गिरोह में शामिल हो गया। सलेम


ने बाद में उसे आफताब भटकी से मिलवाया जो दुबई और कराची से जाली भारतीय नोटों का एक रैकेट चला रहा था। खान गिरोह में शामिल हो गया और उसने नेपाल तथा बांग्लादेश के रास्ते से भारत में जाली नोटों का


जाल फैलाना शुरू कर दिया लेकिन उसे वर्ष 2000 में जाली भारतीय नोटों के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। रिहा होने के बाद वह मुंबई चला गया और उसने सलेम के इशारों पर बॉलीवुड में लोगों


से पैसे वसूल करने शुरू कर दिए। उसे थड़ानी पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। सलेम को इस मामले में 2006 में गिरफ्तार किया गया। मुंबई जेल से रिहा होने के बाद खान दिल्ली आया और


2010 में उसे अवैध हथियार रखने के लिए हथियार कानून के तहत कल्याणपुरी से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उसे विकासपुरी में एक कारोबारी की हत्या के मामले में भी गिरफ्तार किया गया। उसने विनोद पंडित


के साथ मिलकर फाइनेंसर हेमंत बिरजी को कथित तौर पर गोली मारी थी। इन मामलों में जमानत पर छूटने के बाद वह मुकदमे का सामना करने के लिए कभी अदालत में पेश नहीं हुआ और उसे तीन मामले में घोषित


अपराधी घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि खान ने सलेम के निर्देशों पर धन वसूलने के लिए गायक दलेर मेहंदी और फिल्म निर्माता राकेश रोशन पर भी गोली चलाई थी।


Trending News

राष्ट्रीय क्षितिज पर चमका कन्नौज का सितारा, इत्रनगरी के बच्चों का नवाचार NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल

Bithoor: बिठूर में पग-पग पर जीवंत हैं श्रीराम, लव-कुश का यहीं हुआ था जन्म; मां सीता से भी है खास नाता अगर आपके पास है बि...

Watch: Vashu Bhagnani reveals Akshay Kumar called after reports of his financial troubles, assures him 'jo bhi hoga...'

Vashu Bhagnani revealed that he got a call from Akshay Kumar, who's ready to help him in his reported financial troubles...

Mumbai Rains: ‘मुझे बाहर निकालो’ चीख सुनकर बचाई गई 10 साल की बच्ची, मलाड में ढही दीवार के मलबे में दबी थी

मुंबई में लगातार 24 घंटे तक हुई भारी बारिश के चलते मलाड एरिया में दीवार ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस हादसे...

Guru randhawa black song: पंजाबी फ्लेवर और तड़के के साथ रिलीज हुआ गुरु रंधावा का नया गाना 'ब्लैक'

पंजाबी पॉप में अपना एक खास मुकाम बना चुके गायक गुरु रंधावा का नया गाना 'ब्लैक' रिलीज हो गया है। इस गाने के जरि...

रोजाना खाते हैं अंडा तो हो जाए सावधान, बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

‘संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे।’ नाश्ते के मामले में दुनिया की ज्यादातर आबादी भले ही इस फंडे पर यकीन करती है। लेकिन, चा...

Latests News

अबू सलेम का गुर्गा और रवीना टंडन के पति को गोली मारने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

गैंगस्टर अबू सलेम के एक संदिग्ध साथी को पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हत्या, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली...

अब वक्त आ गया है कि देश की मानवीय बुद्धिमत्ता एआई क्रांति का नेतृत्व करे : धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को नई दिल्ली में सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च ए...

Up lok sabha election results:पूर्वांचल में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित, नरेंद्र मोदी अौर अखिलेश बड़े अंतर से जीते

पूरे देश में चली मोदी की सुनामी पूर्वांचल में कुछ धीमी पड़ गई। यहां गठबंधन से भाजपा को कड़ी चुनौती मिली। गठबंधन ने भाजपा...

Patrika opinion : पलायन रोक देश में ही तराशनी होंगी प्रतिभाएं | patrika opinion: migration should be stopped and talents should be honed in the countr

भारत में संख्यात्मक दृष्टि से उच्च शिक्षण संस्थाएं और इनमें पढऩे वालों की तादाद भले ही उल्लेखनीय हो लेकिन गुणात्मक दृष्ट...

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशियाई नेताओं से आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट किया

कुआलालंपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिम...

Top