Mumbai bridge collapse: cst रेलवे स्टेशन के पास bmc का पुल गिरने से 6 की मौत, 33 घायलों में से 4 गंभीर
Mumbai bridge collapse: cst रेलवे स्टेशन के पास bmc का पुल गिरने से 6 की मौत, 33 घायलों में से 4 गंभीर"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
MUMBAI CST BRIDGE COLLAPSE: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक तीन महिलाओं समेत 6 की मौत होने की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस के
मुताबिक इस हादसे में 33 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मुंबई मेट्रो के लिए काम में जुटे पांच मजदूरों के भी घायल होने की खबर है। गंभीर घायलों में इनमें से
तीन शामिल हैं। वहीं घायलों को पास में स्थित सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल ले जाए जाने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत काफी हद तक मलबा हटाया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फुट ओवर
ब्रिज सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित था। रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर बने इस ब्रिज के माध्यम से लोग प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाता है। यह दुर्घटना गुरुवार (14 मार्च)
की शाम को करीब 7:30 बजे हुई है। हेल्पलाइन नंबरः जीटी अस्पताल – 022-22621465, सेंट जॉर्ज अस्पताल- 022-22620242 मृतकों में दो जीटी अस्पताल की कर्मचारीः मृतक महिलाओं की पहचान अपूर्वा प्रभु
(35), सारिका कुलकर्णी और रंजना ताम्रे (40) के रुप में हुई है। ये तीनों ही जीटी अस्पताल की कर्मचारी बताई जा रही है। इनके अलावा तपेंद्र सिंह और जाहिद सिराज खान नाम के एक 35 वर्षीय शख्स की भी
मौत हुई है। घायलों की जानकारीः मोहन (43 साल), नंदा कदम (57 साल), राकेश मिश्रा (40 साल), वल्लभ सोलंकी (50 साल), राहिद (35 साल), सुरेश बनर्जी (33 साल), अनिकेत जाधव (18 साल), रवि शेट्टी (24
साल), राजकुमार (उम्र पता नहीं), सुनील तोड़ोरकर, आयुषी, राणाराम कुकरेजा, संजय माझी, राकेश मिश्रा, सोनाली नावले, अद्वित नावले, राजेंद्र नावले और राजेश लोखंडे। सरकार ने किया मुआवजे का ऐलानः
सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने उच्च स्तरीय जांच की बात कहते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए के मुआवजे की मदद का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने ऑडिट पर भी
सवाल उठाए हैं और जांच की बात कही है। मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीक स्थित अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हादसे के चलते
अफरातफरी का माहौल है। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई जिसके चलते रेस्क्यू में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह ब्रिज रेलवे स्टेशन को बाहर की मुख्य सड़क से जोड़ता है। हादसे के बाद इलाके का
ट्रैफिक डायवर्ट किया जा चुका है। खतरनाक ब्रिज में शुमार नहीं था ये पुलः मुंबई नगर निगम (BMC) के इस ब्रिज का करीब 60 फीसदी हिस्सा धराशायी हो चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस ब्रिज का नाम
खतरनाक ब्रिज की सूची में शुमार नहीं था। ऐसे में ब्रिज कैसे गिर गया इसे लेकर जांच के बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी। बताया जा रहा है ब्रिज गिरने के वक्त उस पर करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे। वहीं
ब्रिज के नीचे कई वाहन भी थे जो दब गए हैं। प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों ने भी रेस्क्यू में काफी मदद की। स्थानीय पार्षद का कहना है कि इसके ऑडिट के लिए सेंट्रल रेलवे से कहा गया था लेकिन कोई
कार्रवाई नहीं हुई। बेहद पॉश है यह इलाकाः बताया जा रहा है कि घटनास्थल से महज चंद कदम की दूरी पर BMC का मुख्यालय भी मौजूद है। वहीं कई अन्य प्रमुख सरकारी दफ्तर भी इलाके में मौजूद हैं। ऐसे में
यहां लोगों की बड़ी संख्या में आवाजाही लगी रहती है। बताया जा रहा है कि इस फुट ओवर ब्रिज पर खासी भीड़ होती है। शाम का वक्त होने के चलते यहां दफ्तर से आने जाने वालों की भी खासी भीड़ थी। मौके पर
दमकल के कई वाहन मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई में ब्रिज गिरने के हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
Trending News
जानवर ऐसे करते हैं इजहारे मोहब्बत ये दस तस्वीरें देख आपको भी प्यार हो जाएगासमंदर और झीलों मे पाए जाने वाले नन्हें से घोंघे भी अपनी साथी से प्यार किए बिना रह नहीं पाते। इन दोनों का किसिंग सीन कितन...
माधुरी ने ऐ दिल है मुश्किल के डायलॉग वातावरण पर की लिप-सिंकडांस रियलिटी शो डांस दीवाने की जज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से लिसा डिसूजा के डायलॉग वाता...
कर चले तुम फिदा... आंखें जरूर डबडबार्इं लेकिन शहादत पर दिखा गर्व व पाक को सबक सिखाने का आक्रोश[email protected]: पुलवामा टेरर अटैक में शहीदों के पार्थिव शरीर जब शनिवार को उनके घर पहुंचे तो परिजनों की आंखें जरूर ...
Ipl 2025: ये हैं गुजरात टायटंस के 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, दूसरे नंबर पर आते हैं कप्तान शुभमन गिलIPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से गुजरात टायटंस ने खरीददारी की और मैच विनर खिलाड़ियों से सजी एक टीम तैयार कर ली है और ...
बिहार: नारी निकेतन में लड़कियों से रेप, पुलिस की खुदाई में नहीं मिला कोई शवखुदाई स्थल की पहचान करने वाली लडकी ने बताया था उनके साथ रह रही एक लड़की के यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उसकी पिटाई की ग...
Latests News
Mumbai bridge collapse: cst रेलवे स्टेशन के पास bmc का पुल गिरने से 6 की मौत, 33 घायलों में से 4 गंभीरMUMBAI CST BRIDGE COLLAPSE: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फुट ओवर ब्रिज गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक ती...
ऑक्सीजन के नाम पर खेल, लगाए जा रहे खाली सिलेंडरBANDA NEWS - ऑक्सीजन के नाम पर खेल, लगाए जा रहे खाली सिलेंडर Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाMon, 14 Sep 2020 10:34 PM Share ...
साहब कुछ कीजिए यहां मंडरा रहा इंसेफेलाइटिस का खतराBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 19 Jun 2016 07:40:20 (IST) - उरुवा बाजार कस्बे में छुट्टा सुअरों का आतंक, सो रहे लोगो...
शिवसेना सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे ncp नेता छगन भुजबलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि वह महाराष्ट्र में बनने जा रही शिवसेना-राकांपा-क...
नाॅर्थ ईस्ट डायरी: मिज़ोरम के स्थानीय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने हाथ मिलायाइस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में मिज़ोरम, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के प्रमुख समाचार. आइजोल: एक दिलचस...