‘2012 में लॉन्च होना था चंद्रयान-2, पर upa-2 के चलते हुई देर’, पूर्व isro चीफ का बयान

Jansatta

‘2012 में लॉन्च होना था चंद्रयान-2, पर upa-2 के चलते हुई देर’, पूर्व isro चीफ का बयान"


Play all audios:

Loading...

अंतरिक्ष में भारत की महत्वकांक्षी योजना चंद्रयान-2 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने बुधवार को बताया कि 15 जुलाई को चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया जाएगा। अब चंद्रयान-2 को


लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर का बयान आया है। अपने इस बयान में नायर ने चंद्रयान- मिशन में देरी के लिए यूपीए-2 सरकार पर आरोप लगाए हैं। जी माधवन


नायर ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा है “चंद्रयान-2 मिशन साल 2012 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तत्कालीन यूपीए-2 सरकार के पॉलिसी संबंधी फैसलों के चलते इसमें देरी हुई। माधवन ने


कहा कि जब मोदी जी सत्ता में आए तो उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्ट्स जैसे गगनयान और चंद्रयान आदि को गति दी।” बता दें कि जी माधवन नायर के नेतृत्व में ही चंद्रयान-1 मिशन लॉन्च किया गया था।


चंद्रयान-1 मिशन साल 2008 में अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। जी. माधवन नायर ने साल 2003 से लेकर 2009 तक इसरो (ISRO) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभायी थी। बीते साल अक्टूबर में जी माधवन नायर


ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वहीं जी. माधवन नायर के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने भी पलटवार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु


सिंघवी ने एक बयान में जी. माधवन नायर के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि “आपको कोई हक नहीं है सरकार की आलोचना करने का, आप एक वैज्ञानिक हैं, हमारे संविधान में आपको मान-सम्मान दिया गया है।


सिर्फ इसलिए कि एक पार्टी अब सत्ता से बाहर है या एक सत्ता में है तो आप ऐसी बातें कर रहे हैं। कल जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तो कोई और वैज्ञानिक कांग्रेस के नाम की बांसुरी बजाएगा और कहेगा


कि चीजों में भाजपा की वजह से देरी हुई।” चंद्रयान-2 की बात करें तो 15 जुलाई को तड़के करीब 3 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा। यह यान 6 या 7 सितंबर को चंद्रमा


के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। मिशन के सफल होने के बाद भारत, चांद की सतह पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रुस और चीन के यान चांद की सतह पर उतर चुके हैं। हालांकि


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक किसी भी देश का यान नहीं उतरा है। चंद्रयान-2 मिशन की कमान दो महिला डायरेक्टर के हाथों में है। ये महिला वैज्ञानिक हैं एम. वनिता और रितु करिधाल। एम. वनिता


चंद्रयान-2 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं, वहीं रितु करिधाल मिशन डायरेक्टर हैं।


Trending News

OMG! Meri Aashiqui Tum Se Hi actress Radhika Madan aka Ishani to romance Ranveer Singh!

click this icon for latest updatesThe untitled film will be directed by Vasan Bala and produced by Phantom Films. We hea...

‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ के लाभार्थी ने कहा, ‘पीएम मोदी ने गरीबों के लिए क‍िया काम’

प्रयागराज, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ से गरीबों को काफी फायदा हो रहा है, जो कभी आर्थिक तंगी के चल...

आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का व्यापक असर, हाईवे और सड़कों पर जाम

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। आदिवासी संगठनों की ओर से बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद का असर रांची समेत कई शहरों में व्यापक रूप...

Train cancels: 28 फरवरी तक कैंसिल हुईं ये रेगुलर और स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख लें सूची

TRAIN CANCELS: इंडियन रेलवे भारत की लाइफलाइन है. भारत के लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेनों पर ही निर्भर है. वर्तमान...

Salim EBRAHIM | Premiere.fr

Biographie News Photos Vidéos Films Séries Nom de naissance EBRAHIM Avis PoorNot so pooraveragegoodvery good Vidéo à la ...

Latests News

‘2012 में लॉन्च होना था चंद्रयान-2, पर upa-2 के चलते हुई देर’, पूर्व isro चीफ का बयान

अंतरिक्ष में भारत की महत्वकांक्षी योजना चंद्रयान-2 लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के सिवन ने बुधवार को बत...

बच्चे की तरह हाथ पकड़ कर फिर से चलना सीख रहे हैं पंड्या, शेयर किया ये video

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी पीठ की चोट के चलते लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर हैं। विश्वकप के बाद से पंड्य...

चीन है कि मानता नहीं! अब ड्रैगन की देपसांग में दादागिरी - prabhat khabar

भारत और चीन के बीच उत्तरी लद्दाख के देपसांग सेक्टर में भी तनाव के हालात हैं. देपसांग का तनाव हालिया तनाव से भी पुराना है...

यूपी : मकान बेचने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, छत पर सो रही पत्नी पर फुंकनी से वारकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही के गौटिया गांव में बुधवार रात घटना हो गई। कहासुनी के बाद छत पर सो रही पत्नी के...

Rain alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में आज बारिश की चेतावनी, इस इलाके में बढ़ने वाली है गर्मी

RAIN ALERT, WEATHER UPDATE: उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल...

Top