गंगा डाल्फिन: नदियां होंगी साफ तभी बचेगी जान
गंगा डाल्फिन: नदियां होंगी साफ तभी बचेगी जान"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की हाल की बैठक में गंगा डाल्फिन को बचाने और उनकी आबादी बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा की गई। कानपुर में प्रधानमंत्री की अध्यक्ष में हुई इस बैठक
में नदियों से जुड़े शहर, घरों में जल निकासी समेत विभिन्न ऐसे मुद्दों पर चर्चा हुई, जिससे गंगा के जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। गंगा और सहायक नदियों में डाल्फिन की तेजी से कम हो रही संख्या
को पर्यावरण से जुड़ा बड़ा एक खतरा माना गया। गंगा के किनारे बसे पांच राज्य- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के अलावा नौ केंद्रीय मंत्री एवं नीति आयोग के उपाध्यक्ष इस
परिषद के सदस्य हैं। इस परिषद की बैठक नियमानुसार हर साल होनी चाहिए, लेकिन 2016 के बाद अब जाकर बैठक हुई है। गंगा डाल्फिन के आस्तित्व को इस महान नदी के स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है। डाल्फिन
स्वच्छ व ताजे पानी में ही जीवित रह सकती हैं। एक दौर था, जब गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली-संगू नदी प्रणालियों में नेपाल, भारत और बांग्लादेश में ये जीव मिलते थे। लेकिन अब कई नदियों में
नहीं दिखते। वर्ष 2009 में गंगा डाल्फिन को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था और इसे लुप्तप्राय घोषित किया गया था। गंगा डाल्फिन अंधी होती हैं और अल्ट्रासोनिक तरंगों का इस्तेमाल करती
हैं। ये डाल्फिन गहरे पानी में रहा करती हैं। भारत के असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और बंगाल में इन जीवों का आस्तित्व रहा है। डाल्फिन लोगों के लिए कौतूहल का विषय रही
है। ज्यादातर लोग इसे मछली के रूप में जानते हैं, लेकिन डाल्फिन मछली नहीं है, बल्कि एक स्तनधारी जल जीव है। एक मनमौजी जीव होने के कारण लोग इसे देखना बहुत पसंद करते हैं। डाल्फिन का इंसानों के
प्रति विशेष व्यवहार शोध का विषय रहा है। माना जाता है कि धरती पर डाल्फिन का जन्म करीब दो करोड़ वर्ष पूर्व हुआ और डाल्फिन ने लाखों वर्ष पूर्व जल से जमीन पर बसने की कोशिश की, लेकिन धरती का
वातावरण डाल्फिन को रास नहीं आया और फिर उसने वापस पानी में ही बसने का मन बनाया। प्रकृति ने डाल्फिन के कंठ को अनोखा बनाया है, जिससे वह विभिन्न प्रकार की करीब 600 आवाजें निकाल सकती हैं। डाल्फिन
सीटी बजाने वाली एकमात्र जलीय जीव है। वह म्याऊं-म्याऊं भी कर सकती है तो मुर्गे की तरह आवाज भी निकाल सकती है। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने डाल्फिन के व्यक्तित्व को स्वीकार करते हुए इन जीवों को
बंद रखते हुए इनके शो करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, असम और उत्तर प्रदेश की नदियों में क्रमश: 962 और 1275 डाल्फिन पाई गईं। असम में बीते साल जनवरी से मार्च
के बीच सर्वे कराया गया। उत्तर प्रदेश में 2012 से 2015 के आंकड़ों का अध्ययन कर औसत निकाला गया है। असम की तीन नदियों में सर्वे कराया गया। ब्रह्मपुत्र में 877 डाल्फिन पाई गई हैं। इन डाल्फिन के
संरक्षण के लिए नदियों में बालू खनन रोक दिया गया है। लोगों की जागरूकता बढ़ने से डाल्फिन कुछ हद तक संरक्षित हो रही हैं। आंकड़ों से उत्साहित विशेषज्ञ भाष्कर दीक्षित का अनुमान है कि पूरी गणना के
बाद भारत में डाल्फिनों की संख्या 3500 से ज्यादा हो जाएगी। अब तक देश में 2000 से भी कम डाल्फिन बची होने का अनुमान था और उनकी संख्या लगातार कम होती जा रही थी।
Trending News
From black money to inflation - kanhaiya kumar takes a dig at modi; says 'satyamev jayate'The venue was the administration block, the exact spot where the student union president of Jawaharlal Nehru University ...
कुछ ऐसी होगी हुंडई की नई वेन्यू, रेंडर ने डिजाइन से उठाया पर्दा; फीचर्स देख बना लो खरीदने का मनहुंडई मोटर इंडिया भारतीय बाजार के लिए न्यू जनरेशन वेन्यू तैयार कर रही है। ये कंपनी के लिए क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्याद...
धांसू ऑफर: सिर्फ 16 रुपये में लें 4,499 रुपये की लावा prowatch xtreme स्मार्टवॉचलावा ने अपनी नई स्मार्टवॉच, PROWATCH XTREME के लिए लॉन्च डे ऑफर की घोषणा की है। यह वॉच सोमवार, 16 जून, 2025 को दोपहर 12 ...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से कड़वी यादें हुईं ताजा, 1993 के विमान हादसे में बचे शख्स ने याद किया पुराना जख्मHindi NewsIndia NewsSurvivor of 1993 Indian Airlines crash remembers tragedy After Ahmedabad Air India Plane crash अहमदा...
5 सेकंड और 9 शब्द, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के वक्त atc को आया था पायलट का मैसेजअहमदाबाद प्लेन क्रैश में एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में कॉकपिट से पायलट सुमित सभरवाल का आखिरी मैसेज अहमदाबाद एयर ट्...
Latests News
गंगा डाल्फिन: नदियां होंगी साफ तभी बचेगी जानराष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की हाल की बैठक में गंगा डाल्फिन को बचाने और उनकी आबादी बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव पर गंभीरता...
यूपी पुलिस ने आधी रात हाफ एनकाउंटर में पकड़ा गैंगरेप आरोपी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोलीHindi NewsUP NewsUP Gorakhpur Police Half Encounter Shot Gang Rape Accused in Leg Arrested late night यूपी में गोरखपुर ज...
Icc फाइनल में चेज करते हुए सेंचुरी ठोकने वाले टॉप 5 प्लेयर, मार्करम ने नायाब क्लब में मारी धमाकेदार एंट्रीअरविंद डिसिल्वा आईसीसी फाइनल में टारगेज चेज करते हुए सबसे पहले शतक जड़ने का कमाल अरविंद डिसिल्वा ने किया था। श्रीलंका के...
उदयपुर पूर्व सांसद के पीएचडी होल्डर बेटे ने की खुदकुशी, घर में लगाया फंदाउदयपुर के मल्लातलाई इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा ने आत्महत्...
झारखंड में जीजा-साली गिरफ्तार, 1. 5 करोड़ की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त, 44. 5 लाख नकदी बरामदझारखंड के चतरा जिले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 1.5 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर औ...