महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर बरसे थे राहुल द्रविड़, माही को लगने लगा था डर; वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया मजेदार किस्सा

Jansatta

महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर बरसे थे राहुल द्रविड़, माही को लगने लगा था डर; वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया मजेदार किस्सा"


Play all audios:

Loading...

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को गुस्सा करते कम ही लोगों ने देखा है। उन्हें सबसे शांत खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि है एक बार


द्रविड़ के गुस्से का शिकार भारत को दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हो गए थे। दरअसल, द्रविड़ हाल ही में एक विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वो सड़क पर गुस्से में दिखाई दे रहे


हैं। इसी पर सहवाग ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रतिक्रिया दी।


सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से कहा, ‘‘मैंने राहुल द्रविड़ को गुस्से में देखा है। जब हम पाकिस्तान में थे और धोनी नए-नए आए थे।


धोनी ने एक शॉट खेला और प्वाइंट पर पकड़े गए। इस पर द्रविड़ धोनी से बहुत नाराज थे। उन्होंने कहा था कि क्या इस तरह से तुम खेलते हो? तुम्हें खेल खत्म करना चाहिए। मैं भी हाफ गया था क्योंकि इतनी


अंग्रेजी उन्होंने फटाफट बोल दी। मुझे आधी बात समझ में नहीं आई।’’


सहवाग ने इसके आगे कहा, ‘‘जब एमएस धोनी अगली बार बल्लेबाजी करने आए, तो मैं देख रहा था कि वह ज्यादा शॉट नहीं मार रहा था। मैंने जाकर उससे पूछा कि क्या गलत था। उसने कहा कि वह कप्तान से दोबारा


गालियां नहीं खाना चाहते हैं। धोनी ने कहा कि मैं शांति मैच खत्म करूंगा और वापस जाऊंगा।’’ आशीष ने कहा कि दुनिया का ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसे गुस्सा नहीं आता। कुछ खिलाड़ी दिखाते ज्यादा हैं


लेकिन धोनी कंट्रोल ज्यादा करते हैं।


आशीष ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि धोनी को गुस्सा नहीं आता है। वे कभी-कभी पास आकर सुनाते हैं। मैदान पर सभी मैच जीतने की कोशिश करते हैं। वे गुस्सा करते हैं लेकिन दिखाते नहीं हैं। वह ज्यादा मजाक


नहीं करते हैं। युवराज सिंह और हरभजन सिंह की तरह वे ज्यादा मजाक नहीं करते हैं। अपने कमरे में वो वीडियो, लूडो और कैरम खेलते रहते हैं।’’ आशीष टीम इंडिया के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स में भी धोनी


के साथ खेल चुके हैं।


पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले से एक व्यक्ति, गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को सेना की संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है। पुलिस ने उसके मोबाइल से जानकारी


बरामद की है। आरोपी ISI के संपर्क में था और जानकारी के बदले पैसे लेता था। DGP गौरव यादव ने बताया कि उसे तरन तारन पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त अभियान में पकड़ा।


Trending News

NITI Aayog set to submit divestment, strategic sale blueprint: Arvind Panagariya

Finance Minister Arun Jaitley had said in his Budget 2016-17 speech that NITI Aayog will identify PSUs for strategic sal...

रूटीन ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह तो यहां करें ट्राई

- होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को मिल सकेगा आसानी से रिजर्वेशन-कोविड स्पेशल ट्रेनों के अलावा फेस्टिवल स्पेशल ट...

उत्तर प्रदेश: चन्दन की तस्करी करते 7 महिलाएं गिरफ्तार, रोडवेज बस की चेकिंग में हुआ खुलासा

शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जलालाबाद कोतवाली की टीम ने रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान उत्तराँचल से मध्य प्रदेश...

कोहली से तो सब प्‍यार करते है पर हम तो दिल से करते हैं- पूनम पांडेय

इंडिया टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में धूम मचा रहे हैं। विराट जहां भी जाते हैं हजारों लड़कियां उनकी कायल हो जा...

जब विश्वविद्यालय में दस मिनट तक गूंजती रही थीं तालियां

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 17 Aug 2018 06:00:31 (IST) लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने डॉ। जोशी के सम...

Latests News

महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर बरसे थे राहुल द्रविड़, माही को लगने लगा था डर; वीरेंद्र सहवाग ने सुनाया मजेदार किस्सा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को गुस्सा करते कम ही लोगों ने देखा है। उन्हें सबसे शांत खिलाड़ियों में शामिल कि...

केरल: अस्पतालों ने कथित तौर पर गर्भवती को भर्ती करने से मना किया, जुड़वा शिशुओं की मौत

मामला उत्तर केरल के मलप्पुरम ज़िले का है. 20 वर्षीय गर्भवती महिला को तीन अस्पतालों ने कथित तौर पर भर्ती करने से मना कर द...

दो सड़कों का देखो फर्क, एक खास तो एक आम

RANCHI : राजधानी रांची में सड़कों के साथ भी दोतरफा बर्ताव हो रहा है। शहर की कुछ सड़कें खास हैं तो कुछ आम। खास सड़कों का ...

उत्तराखंड में 3 दिन लगातार होगी बारिश, 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UTTARAKHAND WEATHER: उत्तराखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 3 दिन लगातार बारिश का...

तिब्बत के पवित्र शहर शिगात्ज़े में जानलेवा भूकंप आया

तिब्बत, मंगलवार 07 जनवरी 2025 (रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस) : मंगलवार को तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक और तिब्बती...

Top