Kxip vs csk: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि
Kxip vs csk: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धि"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने हर मुकाबले में कोई न कोई खास उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें मुकाबले
में एक जादुई आंकड़े को छू लिया। दरअसल, माही ने मैच में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आईपीएल के दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश
कार्तिक ऐसा कर चुके हैं। कार्तिक ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा 103 कैच पकड़े हैं। धोनी ने मैच के 18वें ओवर में केएल राहुल का शानदार कैच लिया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर
दाई ओर डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया। 39 साल के हो चुके धोनी ने इस आईपीएल में भी शानदार विकेटकीपिंग की है। उन्होंने कई बेहतरीन कैच लपके हैं। 100 कैच को टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के बराबर
माना जाता है। राहुल तेज तर्रार पारी खेल रहे थे। धोनी के इस कैच ने उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। उनके जाने से पंजाब की टीम को कम से कम 20 रनों का नुकसान हुआ। पंजाब ने 20 ओवर में 4
विकेट पर 178 रन बनाए। राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट
हुए। मंदीप सिंह 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई पंजाब को 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने बिना विकेट गंवाए 17.4 ओवर में 181 रन बना लिए। इस सीजन में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से जीती
है। चेन्नई ने इसके साथ ही लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ दिया। 5 मैच में उसकी ये दूसरी जीत है। ओपनर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद 181 रनों की साझेदारी की। वॉटसन का बल्ला इस सीजन में
पहली बार चला। उन्होंने 53 गेंद पर 83 रन बनाए। इस दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए। डुप्लेसिस ने 53 गेंद पर 87 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया।
Trending News
बर्थडे स्पेशल: धोनी के बारे में 10 ऐसी बातें जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैclick this icon for latest updatesधोनी बचपन में एडम गिलक्रिस्ट के खेल से बहुत प्रभावित थे। वह सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्च...
Rbse 12th result 2025 out, live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट direct link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्टrajeduboard.rajasthan.gov.in , RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Sarkari Result Live updates, rajresults.nic.in 2025...
कितना खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट jn. 1, क्या हैं लक्षण; भारत पर कैसा असरHindi NewsIndia NewsHow dangerous is new variant of covid19 JN 1 what are its symptoms what is its effect on India यह वै...
Movie review: xxx : the return of xander cage शानदार फिल्म जानदार एक्शनBY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Fri, 13 Jan 2017 16:22:01 (IST) ऐसी है कहानी दुनिया पर फिर से एक ग्लोबल थ्रेट (पैंडोर...
संसद कैंटीन में खाना के दाम में नहीं होगी बढ़ोतरी!संसद कैंटीन में रियायती दर पर खाना को लेकर हो रहे विवाद के बावजूद कार्ड पर भोजन के मूल्य में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं...
Latests News
Kxip vs csk: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, केएल राहुल का कैच लेकर हासिल की एक खास उपलब्धिचेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने हर मुकाबले में कोई न कोई खास उपलब्धि हासिल कर लेते हैं। उन्होंने किंग...
E shram card : 60 साल के बाद हर महीने मिलेगी 3,000 रुपए की पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभE SHRAM CARD : केंद्र सरकार की ओर से चलाए जाने वाले ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 30.58 करोड़ श्रमिक पंजीकृत है. स...
इन 10 आसान उपायों से प्रसन्न होंगे प्रभु हनुमान मनोकामनाएं होंगी पूर्णBY: KARTIKEYA TIWARI | Updated Date: Tue, 04 Sep 2018 09:59:39 (IST) हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है क्य...
EVENT में अक्षय ने की जमकर मस्ती...नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के मौके पर पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार।आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसं...
डीआइडी फेम छोटू लोहार ने दिए dancing tipsBY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 29 Jun 2012 11:54:05 (IST) सिटी के फेमस डांसिंग एंड म्यूजिक इंस्टीट्यूट सिनोप्सीस में...