Cwg 2018: मनु ने रिकॉर्ड के साथ सोना जीता
Cwg 2018: मनु ने रिकॉर्ड के साथ सोना जीता"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भारत की 16 बरस की मनु भाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में नए रेकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं हीना सिद्धू ने शानदार वापसी करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मनु ने
240.9 का स्कोर करके राष्ट्रमंडल खेलों का रेकार्ड बनाया। दूसरे स्थान पर रही उनकी सीनियर हमवतन निशानेबाज हीना का स्कोर 234 था। वह हीना से 6.9 अंक आगे रहीं। कांस्य पदक आस्ट्रेलिया की एलेना
गालियाबोविच को मिला। आत्मविश्वास से ओतप्रोत मनु ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेल में स्पर्धा के दोनों चरणों में दबदबा बनाए रखा। वहीं मनु की तरह ही अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे
रवि कुमार (224.1) ने शूट आॅफ के बाद पुरुषों के 10 मीटर एअर रायफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि सानिया शेख महिलाओं के स्कीट फाइनल में 32 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। 10 मीटर एअर
रायफल में एक दूसरे भारतीय खिलाड़ी दीपक कुमार छठे स्थान पर रहे जबकि महेश्वरी चौहान स्कीट के फाइनल में जगह नहीं बना पार्इं। मनु स्वर्ण की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं क्योंकि उन्होंने मेक्सिको
में इस साल आइएसएसएफ सीनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था और उसके बाद सिडनी में जूनियर विश्व कप में भी पीला तमगा अपने नाम किया। हीना एक बार बाहर होने की कगार पर थी लेकिन उसने शानदार वापसी
करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उसने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल 2010 में भी रजत जीता था। इस स्पर्धा में भारत का दबदबा इतना था कि पहले दो पदक के लिए सिर्फ मनु और हीना ही दौड़ में बचे थे। मनु
ने आठ महिलाओं के फाइनल में 14 बार दस या अधिक का स्कोर किया। हीना विवादों के घेरे में इन खेलों में आई थी जब खेल मंत्रालय ने उनके पति और कोच रौनक पंडित को एक्रीडिटेशन देने से इनकार कर दिया था।
हीना की शुरुआत खराब रही और एक समय वह बाहर होने की कगार पर थी लेकिन उसने शानदार वापसी करके अपने आलोचकों को जवाब दिया। लगातार नौ के स्कोर के बाद उन्होंने दस प्लस का स्कोर किया। मनु शुरू ही से
अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे थी। मनु और एलेना जिस समय 195 अंक पर थे और चार शॉट बाकी थे, तब मनु का स्कोर 201.7 था। एलिमिनेशन के दूसरे चरण में मनु ने 141.5 का स्कोर किया जबकि हीना 134.9
अंक लेकर छठे स्थान पर थी। मनु ने पहले चरण के आखिर में 101.5 स्कोर किया। मैं लक्ष्य नहीं बनाती : मनु निशानेबाजी एक सरल खेल है, लक्ष्य बनाओ और निशाना लगाओ। इसलिए सबसे अहम है ज्यादा सोचो मत।
अगर आप ज्यादा सोचोगे तो यह काफी पेचीदा बन जाएगा। यह युवा निशानेबाज विश्व कप का स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय है। उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से अपनी तकनीक पर काम कर रही थी। मैंने
बस इसे सही तरह से किया, बाकी सब इसका ही नतीजा है। मैंने आज के लिए कोई लक्ष्य नहीं बनाया हुआ था। मैं सिर्फ निशानेबाजी कर रही थी, मैं खुश हूं। भाकर के घर मना जश्न गोल्ड कोस्ट में बेटी की जीत
से उत्साहित रामकिशन ने कहा कि उसने मेरा ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। यह जीत उसे अपने जीवन में और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को जो ‘गोल्डन गर्ल’ का उपमा
दिया गया था अब वह इसे सबित कर रही है। मनु की जीत की खबर सुनते ही उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा है। रामकिशन ने बताया कि लोग सुबह से ही घर पर आने लगे। मनु की मां भी बेटी की इस उपलब्धि
से काफी खुश हैं।
Trending News
मीटर रीडर को खुद बुलाकर करा सकेंगे मीटर की रीडिंगBY: KUSHAL MISHRA | Updated Date: Fri, 31 May 2019 06:00:33 (IST) स्पेशल नंबरगेम - 9 लाख के करीब उपभोक्ता शहर में - 2 से...
होली पर पूर्वोत्तर भारत में बारिश पहाड़ों पर बर्फबारी का अंदेशाकानपुर (इंटरनेट डेस्क)। ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आ...
India vs west indies t20i series: हैदराबाद पहले तो मुंबई करेगा आखिरी मैच की मेजबानी यूं बदला गया वेन्यूनई दिल्ली (पीटीआई)। बीसीसीआई ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले और तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन स...
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्राइवेट मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम में एक अरब डॉलर के नए निवेश का प्रस्ताव रखानई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। स्पेस एक्सप्लोरेशन को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अम...
पाकिस्तान का हैरान कर देने वाला video, देखिए कुत्ता मुंह में क्या दबाकर ले जा रहा हैपाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। इसमें एक कुत्ते को मरे हुए छोटे बच्चे के शव को ले जाते हुए दिखाया...
Latests News
Cwg 2018: मनु ने रिकॉर्ड के साथ सोना जीताभारत की 16 बरस की मनु भाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में नए रेकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वही...
जब फिल्म 'मर्डर' में इमरान हाशमी के बोल्ड सीन देखकर हैरान हो गई थीं उनकी पत्नी, नाखूनों से गोद डाला था एक्टर हाथ - when chehre emraan hashmi spoke aboअभिनेता इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में बॉलीवुड की कई फिल्मों में बो...
बिहार: गिरफ्तार तस्कर का खुलासा, तीन विधायकों को की ak-47 की सप्लाईहथियार तस्कर मंजर आलम ने अपनी गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। सूत्रों की मानें तो यूपी के दो और बिहार के ...
श्रावण में प्रतिदिन स्मरण करें शिव के 12 पवित्र नाम, पढ़ें शिव द्वादश नामावली। 12 name of shiva* श्री शिव द्वादशनामावलिः : श्रावण में नित्य स्मरण करें शिव के ये 12 नाम श्रावण मास में शिव के नामों को जपने से जीवन म...
Kunraghat Latest News in Hindi, Photos, Videos on Kunraghat InextLive Jagraninextlive के साथ रहिए खबरों की दुनिया से जुड़े। यहां पढ़िए Kunraghat से जुड़ी हिन्दी न्यूज़ Kunraghat Hindi News और ताजा...