इंटर्नशिप करने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

Jansatta

इंटर्नशिप करने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें"


Play all audios:

Loading...

पढ़ाई के बाद नौकरी हासिल करना आसान नहीं होता। आपको कभी रेज्यूमे के ढेर के ढेर बांटने होते हैं तो कभी दफ्तरों के चक्कर ही काटने पड़ते हैं। ऐसे में पढ़ाई करने के दौरान और उसके बाद भी इंटर्नशिप


से नौकरी हासिल करने में आपको काफी मदद मिल सकती है। इंटर्नशिप लगभग हर इंडस्ट्री में कराई जाती है और यह फ्रेशर्स के एक्सपीरिएंस के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है। कई बार फ्रेशर्स भी इंटर्नशिप से


सीधे जॉब्स के लिए सिलेक्ट कर लिए जाते हैं। ऐसे में बेहतरीन इंटर्नशिप हासिल करने के लिए आपका कुछ बेसिक टिप्स को जनना जरूरी है। चलिए जानते हैं उनके बारे में। प्लानिंग बिना प्लानिंग के कोई भी


काम करना अच्छा आइडिया नहीं है। इसलिए इंटर्नशिप की भी प्लानिंग करें। जिस कंपनी में आप इंटर्नशिप हासिल करना चाहते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी रखें। इसके साथ ही हमेशा अपडेटिड रहें। कंपनी की


वेबसाइट और सोशल मीडिया को फॉलो करने से आपको इस काम में मदद मिलेगी। रेज्यूमे प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत करने में रिज्यूमे पहली कड़ी है। इसलिए इसे हमेशा ध्यान से तैयार करें। आपके रेज्यूमे से


पहला इंप्रेशन बनता है। अपने रेज्यूमे में कुछ भी कैजुअल या बढ़ा-चढ़ाकर न लिखें। आपको जिन विषयों पर सही जानकारी है, सिर्फ उसके बारे में ही लिखें। न ही अपनी एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन्स या फिर


स्किल्स के बारे में कोई झूठ लिखें। इसके अलावा किसी विशेषज्ञ से मदद लेना फायदेमंद रहेगा। कंपनी आप अगर किसी कंपनी के लिए अप्लाई करने चाहते हैं तो उसकी पूरी जानकारी रखें। आपसे कंपनी से जुड़े


सवाल भी पूछे जा सकते हैं। ऐसे में उस कंपनी का बैकग्राउंड चेक करें ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी रहे। फ्री नहीं पेड हमेशा उन कंपनियों में इंटर्नशिप हासिल करने की कोशिश करें जो नामी हों


और जिनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। कई बार ऐसा भी होता कि कंपनियां लंबे समय तक सिर्फ फ्री में ही इंटर्नशिप करवाती हैं और जॉब देने के वक्त पर हाथ खड़े कर लेती हैं। फ्री में काम करना अच्छा आइडिया


नहीं है, क्योंकि इसमें आप कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन जरूरी की उसका फल आपको मिल ही जाए। पॉजिटिव रहें हो सकता है कि आप इंटर्नशिप न मिलने या फिर लंबे समय तक इंटर्नशिप करने से परेशान हो चुके


हों। ऐसे में हिम्मत बिलकुल भी न हारें। पॉजिटिव रहें। ऐसी स्थिति में आप इंटर्नशिप बदलने के विकल्प के बारे में भी सोच सकते हैं। बेहतर मौके की तलाश में जुटे रहें। अगर इंटर्नशिप का ठीक-ठाक


एक्सपीरिएंस हासिल कर चुके हैं जो जॉब्स के लिए अप्लाई करना शुरू करें।


Trending News

सरदार पटेल जयंती पर air पर आता था लेक्चर, पर इस बार नहीं होगा भाषण; प्रसारित होंगे नरेंद्र मोदी- अमित शाह की स्पीच के हिस्से

सरदार पटेल जयंती पर AIR पर आता था लेक्चर, पर इस बार नहीं होगा भाषण; प्रसारित होंगे नरेंद्र मोदी- अमित शाह की स्पीच के हि...

बौद्ध धर्म क्या है? जानिए... | what is buddha dharma

*ईसाई और इस्लाम धर्म से पूर्व बौद्ध धर्म की उत्पत्ति हुई थी। उक्त दोनों धर्म के बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है...

बीडीसी पद पर निर्विरोध हुए 49 प्रत्याशी

बाराबंकी : बीडीसी, प्रधान और सदस्य के नामवापसी रविवार को हुआ। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य के 49 प्रत्याशी निर्विरोध हुए। ज...

मरने के बाद यहां भटकती है आत्मा, यमलोक पहुंचने में लगता है इतना समय

गरुड़ पुराण में आत्मा से जुड़े सभी रहस्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के बाद आत्मा पह...

कैटरीना कैफ पहली बार इनकी बायोपिक में करेंगी काम, होंगी लीड रोल में

KANPUR: साल 2017 में इस तरह की खबरें थीं कि अर्जुन अवॉर्ड विनर पीटी ऊषा की लाइफ पर बायोपिक बनेगी और इसमें लीड रोल प्ले क...

Latests News

इंटर्नशिप करने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बातें

पढ़ाई के बाद नौकरी हासिल करना आसान नहीं होता। आपको कभी रेज्यूमे के ढेर के ढेर बांटने होते हैं तो कभी दफ्तरों के चक्कर ही...

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Inaugurates Chhatrapati Shivaji Maharaj Temple In Bhiwandi

Bhiwandi: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis inaugurated the Chhatrapati Shivaji Maharaj Temple at Maradepada ...

27-decorado-vila-anthinori__marcelo-rocha_liberal - o liberal

14 de junho de 2025 • Atualizado 13:08 Siga O Liberal __ __ __ __ __ © Desde 1952. Grupo Liberal de Comunicação. ® Todos...

PHOTOS: Supriya Sule Files Nomination From Baramati Lok Sabha Seat

Nationalist Congress Party (Sharadchandra Pawar) candidate and sitting MP from Baramati seat, Supriya Sule, filed her no...

ये है ‘हाउसफुल 5a’ और ‘हाउसफुल 5b’ की एंडिंग, इंटरवल के बाद बदल जाता है पूरा खेल

HOUSEFULL 5: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के दो वर्जन रिलीज हुए हैं ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’। आइए आपको बताते हैं...

Top