वैज्ञानिकों ने ढूंढा 4. 7 करोड़ साल पुरानी मक्खी का जीवाश्म, पेट में भोजन का अंश भी
वैज्ञानिकों ने ढूंढा 4. 7 करोड़ साल पुरानी मक्खी का जीवाश्म, पेट में भोजन का अंश भी"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
वैज्ञानिकों ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल मेस्सेल पिट की पुरानी झील की तलहटी से 4.7 करोड़ साल पहले की एक मक्खी का जीवाश्म ढूंढ निकाला है। मक्खी के इस जीवाश्म में मौत से पहले खाए गए भोजन का
अंश भी मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है। इससे उस समय की पारिस्थितिकी को समझा जा सकेगा। वैज्ञानिकों की टीम का नेतृत्व वियना विश्वविद्यालय के फ्रिज ग्रिम्सन कर रहे थे। इस दल
में अलग-अलग देशों के वैज्ञानिक और शोधकर्ता शामिल हैं। वैज्ञानिकों को अभी तक इस जीवाश्म मक्खी की प्रजाति का पता नहीं चल सका है। हालांकि, इसके पेट से विभिन्न पौधों से पराग मिले हैं, जिसे इस
मक्खी ने मौत के पहले खाया होगा। इस जीवाश्म से वैज्ञानिकों को दुर्लभ कीट पतंगों के खाने-पीने के तरीकों, उस समय के पारिस्थितिकी तंत्र और परागकण चूसने वाली मक्खियों के बारे में बहुत कुछ जानकारी
मिलने का अनुमान है। वहां वैज्ञानिकों को केवल इस मक्खी ने ही नहीं, बल्कि उसके पेट के अंदर भरे हुए भोजन ने भी खूब आकर्षित किया है। मक्खी के पेट से निकलने वाले जीवाश्म पराग का उपयोग कर
वैज्ञानिक मक्खी और पौधों के बीच के संबंध का पता लगा सकते हैं। इस खोज की पूरी दुनिया में परागकणों के मिलने के कारण खूब चर्चा की जा रही है। मधुमक्खियों, तितलियों और भौंरों को विशिष्ट परागणक
(फूलों का पराग खाने वाला) के रूप में जाना जाता है। फूलों को खिलाने में इन मक्खियों की विशेष भूमिका होती है। बॉयोडाइवर्सिटी रिसर्च आॅफ यूनिवर्सिटी आॅफ वियना में पादप विज्ञान विभाग के फ्रिजर
ग्रियर्सन ने कहा कि मक्खी के पेट में हमें जो समृद्ध पराग सामग्री मिली, उससे पता चलता है कि 4.7 करोड़ साल पहले मक्खियां पराग को खिलाती और ले जाती थीं। उन्होंने बताया कि इस मक्खी के पेट से
निकाले गए पराग में डिकोडन (वॉटरविलो) और पार्थेनोसिसस (वर्जिन आइवी) जैसे अनाजों के फूल का रस मिला है। वाटरविलो एक छोटी झाड़ी है जो गीली जमीन या झीलों के किनारे उथले पानी में पनपती है। वर्जिन
आइवी भी ऐसे ही इलाके में पाई जाती है। ग्रियर्सन ने कहा कि यह संभव है कि मक्खी खाद्य स्रोतों के बीच लंबी दूरी की उड़ानों से बचती थी। इसलिए इसका जीवाश्म इस झील के तलछट से मिला है। इससे पहले
भारत में भी जीवाश्म से जुड़ी एक बड़ी खोज की गई। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के डाला में तीन सदस्यीय वैज्ञानिकों लगभग 174 करोड़ वर्ष पुराना जीवाश्म खोज निकाला। इसके पहले विश्व का सबसे पुराना और
सबसे बड़ा जीवाश्म सलखन में मिल चुका है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिका का जीवाश्म माना जाता है। सोनभद्र में शोध में जुटे दल के भू वैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि डाला की बाडी स्थित
पहाड़ियों में सलखन से भी पुराने जीवाश्म पाए गए हैं। सलखन के जीवाश्म 160 करोड़ वर्ष पुराने हैं। वहीं, डाला बाडी में मिले जीवाश्म दो मीटर की परत में लगभग 174 करोड़ वर्ष पुराने हैं। यहां
वैज्ञानिकों ने 25 जनवरी से तीन फरवरी तक शोध किया। भू वैज्ञानिक मुकुंद शर्मा ने बताया कि यहां तीन प्रकार के लेयर पाए जा रहे हैं, जिसकी संरचनात्मक जांच की जा रही है। ये जीवाश्म उस समय के हैं,
जब पृथ्वी पर जीवन नहीं होता था, केवल वन होते थे। उन्होंने कहा कि इस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे प्रदेश सरकार को दिया जाएगा। वियना के बॉयोडायवर्सिटी रिसर्च यूनिवर्सिटी के
वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं ने 4.7 करोड़ साल पुराना एक जीवाश्म ढूंढा है। यह जीवाश्म एक मक्खी का है, जिसके पेट में समृद्ध पराग सामग्री मिली है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मेस्सेल पिट की पुरानी
झील की तलहटी से जीवाश्म खोजा गया है। इस खोज को जैविक पारिस्थितिकी के अध्ययन की दिशा में बड़ी छलांग माना जा रहा है।
Trending News
जम्मू कश्मीर में लगी पाबंदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखानई दिल्ली. नरेंद्र मोदी सरकार के धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ द...
बच्चों को दे रहे अक्षर ज्ञान, जगा रहे शिक्षा का जुनून - waking up with passion for education by giving alphabets knowledge to children - haryana karnनिसिंग बच्चों में देश का भविष्य झलकता है। इसी विचार को दिशा सूत्र मानकर अपने घर पर छोटे बच्चों को अक्षर ज्ञान देकर बेहतर...
चार करोड़ की लागत से बनेगा साइकिल ट्रैकBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 14 Jun 2015 07:02:02 (IST) -एमडीए ने सैंक्शन किए चार करोड़ के टेंडर -अगले हफ्ते से शु...
24 घंटे में चार मरीजों की मौत, क्यों चिंता बढ़ा रहा है कोरोना? केस 3 हजार के पारदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार शाम को ही यह आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया। वहीं...
14 साल की उम्र में हुई छेड़छाड़ की शिकायत 23 साल बाद कराई दर्ज, जानें इतने सालों में क्या-क्या हुआपश्चिम बंगाल में एक छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक 23 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसे 23 अक्तूबर त...
Latests News
वैज्ञानिकों ने ढूंढा 4. 7 करोड़ साल पुरानी मक्खी का जीवाश्म, पेट में भोजन का अंश भीवैज्ञानिकों ने यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल मेस्सेल पिट की पुरानी झील की तलहटी से 4.7 करोड़ साल पहले की एक मक्खी का जीवाश...
बेगूसराय: 7 साल पहले खोया और बड़ा होकर अपने ही घर में किराए पर रहने आया राजू, मां ने देखते ही पहचान लियाबेगूसराय: 7 साल पहले खोया और बड़ा होकर अपने ही घर में किराए पर रहने आया राजू, मां ने देखते ही पहचान लिया | Jansatta...
लॉकडाउन: पद्मभूषण लेखक रस्किन बांड रेडियो पर सुना रहे हैं कहानियां, जानें कहां सुने रस्किन कोहरदिल अजीज लेखक पद्मभूषण रस्किन बांड और प्रसार भारती ने लॉकडाउन में लोगों के लिए दिलचस्प पहल की है। बांड अपने प्रशंसकों ...
जब अनिल कपूर समझकर फ़िल्म मेकर ने अनु कपूर को दिया था 10 हजार रुपये का चेक, कपिल शर्मा के शो पर एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्साजब अनिल कपूर समझकर फ़िल्म मेकर ने अनु कपूर को दिया था 10 हजार रुपये का चेक, कपिल शर्मा के शो पर एक्टर ने सुनाया दिलचस्प क...
Patna flood: बारिश बनी मुसीबत पटनाइट्स को दूध-सब्जी के लिए करनी पड़ रही मशक्कतBY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 30 Sep 2019 10:37:59 (IST) पिछले चार दिनों से लगातार बारिश से कई इलाकों में त्राहिमाम...