शाहरुख खान के स्क्रीन पर आते ही फैंस ने की नोटों की बारिश, देखें वीडियो

Jansatta

शाहरुख खान के स्क्रीन पर आते ही फैंस ने की नोटों की बारिश, देखें वीडियो"


Play all audios:

Loading...

शाहरुख खान एक स्टार हैं और इस बात में कोई दो राय वाली बात नहीं है। अगर वो किसी फिल्म में 30 मिनट के लिए भी आते हैं तो तब भी उनके फैंस क्रेजी हो जाते हैं। जहां एक तरफ पूरा देश एटीएम, बैंको और


पोस्ट ऑफिस की लाइनों में खड़ा होकर अपने पुराने नोटों को बदलवाने में लगा हुआ है वहीं शाहरुख के फैंस उनपर नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। हैदराबाद में किंग खान के फैंस को अपनी जेब में


पड़े हुए सभी खुल्ले पैसे अपने आदर्श की एंट्री पर उड़ाने में कोई दुख नहीं हुआ। डियर जिंदगी में शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म शुक्रवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में


रिलीज हो चुकी है। बादशाह के लॉयल फैंस पहले दिन के पहले शो फिल्म की टिकट खरीदने में कामयाब रहे और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। एक फैंस के द्वारा पोस्ट की गई वीडियो से ऐसा लग रहा है कि


शाहरुख को चीयर्स से ज्यादा मिल रहा है। अगर वीडियो में दिख रहे नोट असली हैं तो सोचिए इस सिनेमाघर का थिएटर स्टाफ कितना खुश होगा जो फिल्म खत्म होने के बाद उसे साफ करता है। जिस नौकरी में उन्हें


कोई धन्यवाद तक नहीं कहता है उन्हें एक बहुत बड़ी राशि टिप के तौर पर मिली होगी। उनकी खुशी का सच में कोई ठिकाना नहीं रहा होगा जब उन्हें 100 और 2000 के नोट मिले होंगे। सुपरस्टार इस वीडियो पर


अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने ट्विटर पर इस मामले में टिप्पणी की। मीडिया रिपोर्ट पढ़ने के बाद शाहरुख ने ट्विट किया- अरे वाह…अगय ये असली नोट हैं…मैं क्या कह सकता


हूं…उह…यह बहुत ही लैविश है! इतने अमीर स्वागत के लिए धन्यवाद। फैंस अपने स्टार के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। थिएटर में मौजूद लोग शाहरुख की एंट्री का इंतजार कर रहे थे। > Oh wow… if this


 is actual currency..what can I say…uh..it’s > kind of lavish to say the least!Thx for the rich welcome > https://t.co/J8WYsfyAsm >  > — Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 25, 


2016 शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डियर जिंदगी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिन में 20 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में यह दोनों स्टार्स पहली बार पर्दे पर


साथ में नजर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के भारत में कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “डियर जिंदगी ने दूसरे दिन शानदार ग्रोथ दिखाई है।” 25 नवंबर को


सिनेमाघरों में रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म को भारत में कुल 1200 स्क्रीन्स और विदेशों में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म देश भर के 45 प्रतिशत थिएटर्स में रिलीज हुई है,


और भारत और बाहर के सिनेमाघरों को मिलाकर कुल 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।


Trending News

दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार का निधन

बॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 43 साल के थे और उन्हें अंधेरी स्थित उनक...

Money Plant in Home: घर में इस दिशा में कभी न लगाएं मनी प्लांट

Saturn Remedies: शनि राहु मिलकर बनाते हैं पिशाच योग, जानिए किस तरह की होती हैं परेशानियां Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष ...

वजन करना है कम तो खाएं ये पांच वेजिटेबल्स, सेहत भी रहेगी बेहतर

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर खान-पान में कटौती करना शुरू कर देते हैं, जबकि उन्हें अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव करने की ज...

‘असम अब नया कश्मीर बन गया है’, नागरिकता कानून पर हिंसा और उग्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि असम अब ‘नया कश्मीर’ बन गया है। चौधरी ने असम...

IPL 2021: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ आज मैच खेलेंगे अश्विन, रच सकते हैं इतिहास

नई दिल्ली (एएनआई)। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने पर एक बड़ा रिकाॅर्...

Latests News

शाहरुख खान के स्क्रीन पर आते ही फैंस ने की नोटों की बारिश, देखें वीडियो

शाहरुख खान एक स्टार हैं और इस बात में कोई दो राय वाली बात नहीं है। अगर वो किसी फिल्म में 30 मिनट के लिए भी आते हैं तो तब...

राजनीति: मूल्यपरक शिक्षा और सतत विकास लक्ष्य

सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति ने संपूर्ण विश्व को परिवार माना है। ‘अयं निज: परो वेति गणना लघु चेतसाम, उदारचरितानां तु वस...

इस जादुई रात में पशुओं की बोली भी समझ सकते हैं सच्चे दिल वाले 

प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों मे...

Pistol fired at mla in lakhimpur kheri, up, watch video | यूपी के लखीमपुर खीरी में विधायक के ऊपर निकाली पिस्टल, देखिये वीडियो

यूपी के लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. विधायक के ऊपर युवक ने पिस्टल निकाल ली. जिसे मौजूद लोंगों ने समझा...

Atrangi re: first-look posters of akshay kumar, dhanush & sara ali khan unveiled

The makers of _Atrangi Re_ have unveiled the first looks of the film's lead actors - Akshay Kumar, Dhanush and Sara...

Top