ुन्यायमूर्ति के हाथों सिविल बार में प्रतिस्थापित हुए डा. राजेश्वर सिंह - dr. Rajeshwar singh replaced in civil bar by justice - uttar pradesh ghazipur common man issues news

Jagran

ुन्यायमूर्ति के हाथों सिविल बार में प्रतिस्थापित हुए डा. राजेश्वर सिंह - dr. Rajeshwar singh replaced in civil bar by justice - uttar pradesh ghazipur common man issues news"


Play all audios:

Loading...

जागरण संवाददाता गाजीपुर पीजी कालेज के संस्थापक व अधिवक्ता स्व.डा. राजेश्वर सिंह शनिवार के चित्र का अनावरण किया गया। By JagranEdited By: Updated: Sat, 20 Feb 2021 05:11 PM (IST) जागरण


संवाददाता, गाजीपुर : पीजी कालेज के संस्थापक व अधिवक्ता स्व.डा. राजेश्वर सिंह शनिवार को उनकी कर्मस्थली सिविल बार एसोसिएशन की दीवार पर चित्र के रूप में प्रतिस्थापित किया गया। उनके चित्र का


अनावरण उच्च न्यायालय प्रयाग के मुख्य न्यायाधीश गोविद माथुर ने अपने हाथों से किया। इससे पहले उन्होंने पीजी कालेज स्थित शिव वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने


सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डा. अमित प्रताप ने किया। प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, संजीव कुमार सिंह, डा. धर्मराज सिंह, डा. पीयूषकांत सिंह, डा. विनोद सिंह, कृपाशंकर सिंह, अनिल


पांडेय, संतोष कुमार, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। पौधरोपण करने के दौरान औषधीय पेड़-पौधों से लहलहा रहे अशोक वाटिका को देख मुख्य न्यायाधीश खुश हुए। उन्होंने प्रांगण का भ्रमण किया और सभी औषधीय


के साथ साथ अन्य पौधों के बारे जानकारी ली। उनके साथ न्यायमूर्ति श्री ओमप्रकाश, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, महानिबंधक उच्च न्यायालय प्रयाग अजय कुमार श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र,


जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसी डा. ओपी सिंह ने भी पौधे लगाए। बताया गया कि इस उद्यान में लगभग 200 विभिन्न प्रकार के वृक्ष और पौधे उपलब्ध हैं और पूर्व में 54 अति विशिष्टगणों द्वारा पौधरोपण


किया जा चुका है। अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य न्यायाधीश गोविद माथुर का सिविल बार में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने स्व. राजेश्वर सिंह के साथ पूर्व के पुरोधा अधिवक्तागण स्व. पीयूष


कांत वर्मा, स्व. श्रीकांत वर्मा एवं मुंशी चंद्रिका प्रसाद के चित्रों का भी अनावरण किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्तागण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्व. राजेश्वर सिंह


द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनका नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने न्यायपालिका को भव्य, सुंदर, स्वच्छ और अन्याधुनिक तकनीकी युक्त होने के लिए प्रेरित किया। साथ आवश्यक


सुविधाओं को उपलब्ध करने को लेकर आश्वस्त किया। बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठा और प्राचीनता की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन सिविल बार संघ गाजीपुर द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी जी


कॉलेज, गाजीपुर गाजीपुर द्वारा कुशलता पूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, सुभाष चंद्र गुप्त, डा. अमित प्रताप, संजीव कुमार सिंह, रणजीत सिंह आदि रहे। संचालन गौरव


कुमार, अपर जिला जज एवं अजय कुमार सिंह एवं धन्यवाद सिविल बार संघ के अध्यक्ष ह्दय नारायण सिंह ने दिया।


Trending News

वीडियो जॉब इंटरव्‍यू के लिए कर रहे हैं खुद को तैयार, तो याद रखनी होंगी ये जरूरी बातें

वीडियो जॉब इंटरव्यू आजकल हायरिंग प्रक्रिया का एक नया टूल बनकर सामने आया है। ये इम्‍प्‍लॉय और इम्‍प्‍लॉयर दोनो के लिए कई ...

दिल्ली की सड़कों पर 4 हजार इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी : पंकज सिंह

By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the proce...

Icc t20i rankings: टीम इंडिया पहुंची दूसरे पायदान पर बल्लेबाजों में केएल राहुल एक स्थान नीचे खिसके

दुबई (एएनआई)। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया बुधवार को आईसीसी टी 20 आई टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। भा...

सहालग संग त्योहार, खूब सजेगा ज्वैलरी बाजार

- इस बार लाइट वेट विद हैवी लुक डिजायन ज्वेलरी की डिमांड ज्यादाLUCKNOW : सराफा बाजार के लिए करवाचौथ से दिवाली तक का पीरिय...

लखनऊ मेट्रो की ये खूबसूरत तस्‍वीरें जिन्‍हें देख आप उस पर लट्टू हुए‍ बिना नहीं रहेंगे

कानपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का सफर बेहद सुहाना लगता है। यहां दूसरे शहराें से आने वाले लोग इसमें एक ब...

Latests News

ुन्यायमूर्ति के हाथों सिविल बार में प्रतिस्थापित हुए डा. राजेश्वर सिंह - dr. Rajeshwar singh replaced in civil bar by justice - uttar pradesh ghazipu

जागरण संवाददाता गाजीपुर पीजी कालेज के संस्थापक व अधिवक्ता स्व.डा. राजेश्वर सिंह शनिवार के चित्र का अनावरण किया गया। By J...

Maharashtra weather: मौसम विभाग का अलर्ट- कई जिलों में खूब बरसेंगे बादल, मुंबई और ठाणे को मिलेगी राहत | maharashtra weather forecast imd predicts heav

ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण विभिन्न हिस्सों में 18 पेड़ उखड़ गए और सात आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि पेड़ गिर...

Zyada Udna Matt: Squid Game’s Ali AKA Anupam Tripathi’s Mom On His Newfound Fame

Squid Game’s overnight sweeping success has naturally brought a lot of fame for its actors. They suddenly have millions ...

AAIB Report: Piper PA-46-310P Malibu, N264DB, 21st January 2019 - GOV.UK

Today the Air Accidents Investigation Branch (AAIB) publishes its final report into the loss of Piper PA-46-310P Malibu,...

तो अगले साल दीवाली पर टकराएंगी एकता-शाहरुख की फिल्में -

साल 2014 की दीवाली में निर्माता एकता कपूर और शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि साल 20...

Top