Amalaki ekadashi puja vidhi: आमलकी एकादशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा - amalaki ekadashi puja vidhi, know how to do vishnu ji puja

Jagran

Amalaki ekadashi puja vidhi: आमलकी एकादशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा - amalaki ekadashi puja vidhi, know how to do vishnu ji puja"


Play all audios:

Loading...

Amalaki Ekadashi Puja Vidhi फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। यह तिथि हिंदू धर्म में अत्याधिक महत्व रखती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान


से पूजा की जाती है। By Shilpa SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 25 Mar 2021 05:32 AM (IST) AMALAKI EKADASHI PUJA VIDHI: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। यह


तिथि हिंदू धर्म में अत्याधिक महत्व रखती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को


मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु जी की पूजा कैसे की जाए इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। आमलकी एकादशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा:1. आमलकी एकादशी का


व्रत दशमी तिथि से ही शुरू हो जाता है। इस दिन व्रती को भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए सोना चाहिए। 2. फिर एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। फिर स्नानादि कर भगवान विष्णु की प्रतिमा के


समक्ष हाथ में तिल, कुश, मुद्रा और जल लेकर व्रत का संकल्प लें।3. इसके बाद विष्णु जी के सामने कहें कि मैं भगवान विष्णु की प्रसन्नता एवं मोक्ष की कामना से आमलकी एकादशी का व्रत रखता हूं। मेरा यह


व्रत सफलतापूर्वक पूरा हो इसके लिए श्रीहरि मुझे अपनी शरण में रखें। 4. इसके बाद निम्न मंत्र का जाप करें-मम कायिकवाचिकमानसिक सांसर्गिकपातकोपपातकदुरित क्षयपूर्वक श्रुतिस्मृतिपुराणोक्त फल


प्राप्तयै श्री परमेश्वरप्रीति कामनायै आमलकी एकादशी व्रतमहं करिष्ये5. विष्णु जी की पूजा करने के बाद पूजन सामग्री लें और फिर आंवले के वृक्ष की पूजा करें।6. इसके लिए आपको सबसे पहले आंवले के


पेड़ के चारों तरफ की भूमि को साफ करना होगा। फिर पेड़ की जड़ में एक वेदी बनाएं। इसमें एक कलश स्थापित करें। 7. इस कलश में देवताओं, तीर्थों एवं सागर को आमंत्रित करें। इसमें सुगंधी और पंच रत्न


रखें। फिर इसके ऊपर पंच पल्लव रखें। दीप भी जलाएं।8. इसके बाद कलश पर श्रीखंड चंदन का लेप लगाएं। फिर इसे वस्त्र पहनाएं। फिर आखिरी में कलश के ऊपर परशुराम की स्वर्ण मूर्ति स्थापित करें। परशुराम


जी विष्णु जी के छठे अवतार हैं। फिर विधि-विधान के साथ पूजा करें।9. आमलकी एकादशी को रात के समय भगवत कथा व भजन-कीर्तन करना चाहिए। 10. फिर द्वादशी के दिन सुबह ब्राह्मण को भोजन कराएं। इसके बाद


परशुराम की मूर्ति सहित कलश ब्राह्मण को भेंट दें।11. फिर अन्न जल ग्रहण करें और व्रत का पारण करें।_डिसक्लेमर__'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की


गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता


इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' _


Trending News

साजिद की पत्नी ने दी थी वाजिद को अपनी किडनी, ट्रांसप्लांट फेल होने के बाद पूरे शरीर में फैल गया था संक्रमण

साजिद की पत्नी ने दी थी वाजिद को अपनी किडनी, ट्रांसप्लांट फेल होने के बाद पूरे शरीर में फैल गया था संक्रमण | Jansatta...

Rajdhani Express में यात्रियों को फूड प्वॉइजनिंग, दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही ट्रेन में बेहोश हुए 30 मुसाफिर

देश की राजधानी नई दिल्ली से ओडिशा के भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में दर्जनों यात्रियों के रविवार (7 अप्रैल) को फू...

Abhay Deol ने कहा 'आखिरकार, मैं अपने डायरेक्टर के साथ सोया' तो हंस-हंसकर लोट-पोट हुए Fans

Abhay Deol को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की 'चॉपस्टिक्स' में मिथिला पालकर के साथ देखा गया था। अब वो जल्द ही महेश मांजरेकर की 1...

रांची रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गई ट्रेन परिचालन की तैयारी

- इसी महीने रांची से बिहार व बंगाल के लिए दौड़ने लगेंगी कुछ और ट्रेनें, कवायद जारी- रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंत...

Aishwarya Lekshmi and Satyadev begin shooting for upcoming film ‘Godse’

Actor Aishwarya Lekshmi is all set to make her debut in the Telugu film industry. Titled Godse, this film will have Saty...

Latests News

Amalaki ekadashi puja vidhi: आमलकी एकादशी पर इस तरह करें भगवान विष्णु की पूजा - amalaki ekadashi puja vidhi, know how to do vishnu ji puja

Amalaki Ekadashi Puja Vidhi फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी मनाई जाती है। यह तिथि हिंदू धर्म में अत्...

सेल्फी लेने से भी आप पड़ सकते हैं बीमार, हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

स्किन स्पेशलिस्ट्स का मानना है कि चेहरे पर लगातार स्मार्टफोन की लाइट और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का जोखिम त्वचा को नुक...

[Official Statement] Karan Patel confirms quitting Yeh Hai Mohabbatein to participate in Khatron Ke Khiladi 10

Reports about Karan Patel quitting Yeh Hai Mohabbatein had been doing the rounds for the longest time. The actor has als...

Weather forecast highlights: दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, तीन-चार दिन पहले दिल्ली पहुंच सकता है मानसून

इस समय बारिश की गतिविधियां पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में बन रही हैं। आज मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालै...

फर्जी वोटिंग, छिटपुट हिंसा के बीच फ‌र्स्ट फेज समाप्त

-उपरवार में पथराव, लाठीचार्ज, आधा दर्जन इंजर्ड, दर्जनों लोग पुलिस कस्टडी मेंत्रिस्तरीय पंचायत इलेक्शन-ख्0क्भ् में सेवापु...

Top