Subhash chandra bose jayanti 2021: भुवनेश्वर में धूमधाम से मनायी गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं वीर सुरेन्द्र साय की जयंती - jayanti of netaji subhash chandra bosh and veer surendra sai celebrated with great pomp in bhubaneshwar

Jagran

Subhash chandra bose jayanti 2021: भुवनेश्वर में धूमधाम से मनायी गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं वीर सुरेन्द्र साय की जयंती - jayanti of netaji subhash chandra bosh and veer surendra sai celebrated with great pomp in bhubaneshwar"

Play all audios:

Loading...

Subhash Chandra Bose Jayanti 2021 ओडिशा में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती मनाई गई पार्टी नेताओं और विभिन्‍न संगठनों ने वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर


माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। By Babita KashyapEdited By: Updated: Sat, 23 Jan 2021 02:41 PM (IST) भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में नेताजी


सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती शनिवार को मनायी गई। दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी पार्टी के नेताओं ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ रसूलगड़ चौक पर स्थित नेताजी तथा मंचेश्वर


में वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे से पूरा रसूलगड़ चौक गुंजायमान रहा। हालांकि इस साल सीपीआई ने


नेताजी जयंती को आजाद कृषक दिवस के रूप में मनाया है।  रसूलगड़ चौक पर मौजूद नेताजी जी प्रतिमूर्ति के पास सुबह सात बजे से ही विभिन्न संगठन के सदस्य नेताजी को नमन करने यहां पहुंचने लगे। इस दौरान


भारतीय जनता पार्टी, बीजू जनता दल, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, सीपीआई, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक, युवा अभियान ओडिशा सीमाद्री मिश्र जनजाति छात्रावास, ओडिया जातीय सम्मेलनी, उत्कल सम्मेलनी के कई


वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता यहां पहुंचे और नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही देश के प्रति नेताजी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प किया। इस


अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर महांति, कांग्रेस के विधायक सुर राउतराय, सीमाद्री मिश्र जनजाति छात्रावास के सदस्य तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र बेताला के साथ सैकड़ों की संख्या में


लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।    इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावस के बच्चों द्वारा देश महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोष एवं वीर सुरेन्द्र


साय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक विजय, वनवासी कल्याण आश्रम के वीरेन्द्र बेताला, वैद्यनाथ के साथ वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोष एवं वीर


सुरेन्द्र साए की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया कि हम लोग अपने व्यक्तित्व एवं कर्म से भारत देश की सेवा मे निरंतर लगे रहेंगे। वनवासी वीर सुरेन्द्र साय एवं नेताजी वनवासी कल्याण आश्रम के


लिए प्रेरणाश्रोत हैं। वीरेन्द्र बेताला ने कहा कि इस समय जब विश्व अनेकों संकट से घिरा हुआ तो हम छात्रावास के बच्चों को पूरी सावधानी से अपने आप को सेवा एवं अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी सिद्ध


करना है।   नेताजी की जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में घोषित किया जाए: आल इंडिया फारवर्ड ब्लाकनेताजी सुभाष चन्द्र बोष देश प्रेम के सर्वोच्च प्रतीक हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी, ओडिशा धरती के


सुयोग्य संतान वीर नेताजी सुभाष चन्द्र बोष की जन्म जयंती के मौके पर आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक ने केन्द्र सरकार से नेताजी जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की गई। राज्य सचिव


ज्योतिरंजन महापात्र ने इस अवसर पर कहा कि हम यह मांग कई सालों से करते आ रहे हैं, मगर हमारी मांग को पूरी नहीं की जा रही है। आज देश की युवा पीढ़ी जब अपनी रास्ता भटक रही तो फिर उन्हें नेताजी के


आदर्श के बारे में जानकारी देना हमारा कर्तव्य है। ऐसे में फारवर्ड ब्लाक नेताजी की जयंती को देश प्रेम देवस के रूप में मनाने की मांग करती है।


Trending News

कृत्रिम रसायन रोज्ने कि जैविक मल ?

कृषि मन्त्रालयका सचिव राजेन्द्र भारीको संयोजनमा रासायनिक मल कारखाना स्थापनाको सम्भाव्यता अध्ययन गर्न कार्यदल बनेको छ । ह...

‘देउवाबाहेक जो उम्मेदवार भए पनि एमालेको समर्थन’

काठमाडौं — प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमालेका स्थायी कमिटी सदस्य शंकर पोखरेलले कांग्रेस–माओवादी केन्द्रवीचको गठबन्धनबाट ...

पाइरेसी - कोसेली - कान्तिपुर समाचार

काठमाडौं — पछिल्लो समय नेपाली फिल्मको पाइरेसी (अनधिकृत र नक्कली कपी) गर्ने क्रम बढेको छ । यसले कलाकारहरूलाई कसरी असर गरि...

संविधानसभा ब्युँताउन खोज्नु ठूलो भूलः नेपाल

काठमाडौं — पूर्व प्रधानमन्त्री एवं एमाले वरिष्ठ नेता माधवकुमार नेपालले हचुवामा संविधानसभा ब्युताउन खोज्नु ठूलो भूल हुने ...

मोबाइल धेरै चलाउनु घातक!

काठमाडौँ — मानसिक स्वास्थ्यसम्बन्धी विज्ञहरूले लामो समयदेखि भन्दै आएका छन्, ‘दिनमा दुई घण्टाभन्दा बढी स्मार्टफोनको प्रयो...

Latests News

Subhash chandra bose jayanti 2021: भुवनेश्वर में धूमधाम से मनायी गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं वीर सुरेन्द्र साय की जयंती - jayanti of netaji subhash

Subhash Chandra Bose Jayanti 2021 ओडिशा में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं वीर सुरेंद्र साय की जयंती मनाई गई पार्टी...

सायद अशोक - कान्तिपुर समाचार

यो वेबसाइट कान्तिपुर राष्ट्रिय दैनिकको आधिकारिक न्युज पोर्टल हो । नेपाली भाषाको यो पोर्टलले समाचार, विचार, मनोरञ्जन, खेल...

कोसेली

नेपालमा संस्कृत भाषा शिक्षाबारे फेरि बहस सुरु भएको छ । पाठ्यक्रम विकास केन्द्र (पाविके) ले साधारण शिक्षाअन्तर्गत आधारभूत...

पत्रकार महासंघको अध्यक्षमा पोख्रेल निर्वाचित [मतसहित]

काठमाडौँ — नेपाल पत्रकार महासंघको अध्यक्षमा विपुल पोख्रेल निर्वाचित भएका छन् । शनिबार अपराह्न सकिएको मतगणनाबाट लोकतान्त्...

सेयर निष्कासन सम्झौता

काठमाडौं — नेपाल क्रेडिट एन्ड कमर्स बैंकले सेयरधनीहरूका लागि २ कित्ता सेयर बराबर १ कित्ता सेयर निष्कासन गर्न सनराइज क्या...

Top