पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, लोग परेशान - people upset due to lack of basic facilities in patti afghan - haryana kaithal general news

Jagran

पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाओं का टोटा, लोग परेशान - people upset due to lack of basic facilities in patti afghan - haryana kaithal general news"


Play all audios:

Loading...

कैथल गांव पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो गंदे पानी की निकासी सही ढंग से हो पा रही है और न ही सफाई व्यवस्था ठीक है। गांव की मुख्य सड़क पर सफाई नहीं होने से दोनों तरफ


गंदगी के ढेर लगे हैं। By JagranEdited By: Updated: Mon, 08 Mar 2021 06:39 AM (IST) जागरण संवाददाता, कैथल: गांव पट्टी अफगान में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो गंदे पानी की निकासी सही


ढंग से हो पा रही है और न ही सफाई व्यवस्था ठीक है। गांव की मुख्य सड़क पर सफाई नहीं होने से दोनों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। गोबर और गंदगी के जगह- जगह ढेर लगे होने के कारण गंदे पानी की निकासी


नहीं हो पा रही है। इससे पीलिया, डायरिया व मलेरिया जैसे बीमारी फैलने का खतरा रहता है। सीवर के मेनहोल खुले रहने से दुर्घटनाएं हो रही है। रात के समय सामने से लाइट पड़ने पर खुला मेनहोल दिखाई नहीं


देता। दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो जाते है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मूलभूत


सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। नहरी पानी नहीं मिल रहा लोगों को नंबर- 14 ग्रामीण अश्वनी ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए नहरी पानी की सप्लाई नहीं हो रही हैं। दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा


है। पहले 100 फीट पर पीेने के पानी के लिए बोर लगे हुए थे। जलस्तर गिरने के कारण अब वह बंद हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से दो साल पहले नहरी पानी योजना के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, अब तक इसे शुरू


नहीं किया जा रहा है। नहरी पानी लोगों के घरों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं फोटोनंबर- 22 ग्रामीण सतीश ने बताया कि खाली पड़े प्लाटों में हर


बार बरसात के मौसम में गंदा पानी जमा हो जाता है। उसकी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। पानी ज्यादा होने की स्थिति में लोगों को मकान गिरने का डर बना रहता है। जब तक पानी सूखता है, तब तक दोबारा


बरसात हो जाती है। इसकी निकासी का स्थाई समाधान होना चाहिए। गांव से दूर खेल स्टेडियम फोटोनंबर- 19 ग्रामीण अजय ने बताया कि खानपुर गांव में खेल स्टेडियम है। गांव से दूर है। खिलाड़ियों को उसका कोई


फायदा नहीं मिल रहा है। सुविधा के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा नहीं निखार रही है। खेल स्टेडियम की गांव में सुविधा होनी चाहिए। ताकि खेलों के माध्यम से गांव के बच्चे अपना नाम रोशन कर सकें।


बेसहारा पशु में घूमते रहते हैं। बेसहारा पशुओं को प्रशासन द्वारा नहीं पकड़ा जा रहा है। गांव के चौक पर दिन व रात बेहसारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। हर समय दुर्घटना का डर ग्रामीणों को बना रहता


है। गांव का इतिहास : गांव की करीब सात हजार की आबादी है। चार हजार के करीब वोटर हैं। साक्षरता दर 80 फीसद से ज्यादा है। गांव में दादा खेड़ा का धार्मिक स्थान है और भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है।


यहां पर शिवरात्रि धूमधाम से मनाया जाता है।


Trending News

Latests News

Top