पहली ही फ़िल्म से सबके दिलों पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस आज है गुमनाम -
पहली ही फ़िल्म से सबके दिलों पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस आज है गुमनाम -"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बॉलीवुड में रोज़ एक सितारे का जन्म होता है तो कई सितारे डूबते भी हैं, गुमनामी के अंधेरे में खो जाना भी कुछ सितारों की नियति है! By Hirendra JEdited By: Updated: Sun, 21 Oct 2018 07:05 AM
(IST) मुंबई। 1985 में बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस ने कदम रखा था, जो आज भी फ़िल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से लोगों के बीच में पहचान बनाए हुए है। जी हां इस अभिनेत्री का नाम मंदाकिनी है।
महज 16 साल की उम्र में मंदाकिनी उस समय के सबसे बड़े डायरेक्टर की हीरोइन बन गयी थीं। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई, 1969 को एंग्लो-इंडियन परिवार में मेरठ, उत्तरप्रदेश में हुआ था। उनके पिता जोसफ
ब्रिटिश नागरिक थे, जबकि मां मुस्लिम थीं। उनके बचपन का नाम यास्मीन जोसेफ था। मंदाकिनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1985 में की। उस साल उन्होंने बंगाली फ़िल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से
और 'मेरा साथी' के साथ हिंदी सिनेमा में भी कदम रख दिया था। 1985 में उन्होंने दो फ़िल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की। राज कपूर के डायरेक्शन में बनी
'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट साबित हुई। इस फ़िल्म से मंदाकिनी को रातों-रात स्टारडम मिल गया। इस फ़िल्म के लिए मंदाकिनी को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए भी नॉमिनेट
कर लिया गया। मंदाकिनी ने सक्सेस के लिए इस फ़िल्म में कुछ ऐसे सीन्स भी दिए, जो आज भी चर्चित हैं। उन्होंने बोल्ड सीन्स देने से परहेज नहीं किया, राज कपूर कला और क्रिएटिविटी के ज़रिये स्त्री के
देह को बड़े पर्दे पर दिखाने में माहिर रहे हैं। यह राजकपूर की ही गट फीलिंग थी कि मंदाकिनी ने इस फ़िल्म में अपने किरदार को बोल्ड के साथ-साथ संजीदा रखते हुए हिट साबित हो गयी। आइये सबसे पहले देखते
हैं, मंदाकिनी तब कैसी दिखती थी और अब कैसी दिखती है? आज तक 'राम तेरी गंगा मैली' फ़िल्म का जिक्र होता है और उस फ़िल्म में निभाये अपने रोल के लिए मंदाकिनी का भी! फिर ऐसा क्या हुआ जो
इतनी ज़बरदस्त कामयाबी के बाद भी यह एक्ट्रेस आज गुमनामी में जी रही है? आइये जानते हैं। 'राम तेरी गंगा मैली' में दो बोल्ड सीन्स किए थे, जिसका फायदा उन्हें आने वाले चार साल तक मिलता
रहा। वो बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री बन गईं जिनके पास फ़िल्मों की लाइन लग गई। मंदाकिनी ने 1986 में 6, 1987 में 6, 1988 में 8 और 1989 में 8 फ़िल्में की। मंदाकिनी का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था,
लेकिन उनकी फ़िल्मों को सफलता नहीं मिल रही थी। हालांकि, 'राम तेरी गंगा मैली' से सुर्खियां बटोरने वाली मंदाकिनी को 1987 में मिथुन और गोविंदा के साथ लोगों ने पसंद किया। उन्होंने 1987
में मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'डांस डांस' में काम किया, जो दर्शकों को पसंद आई। इसी साल उन्होंने गोविंदा के साथ 'प्यार करके देखो' में काम किया। इस फ़िल्म का जादू भी दर्शकों पर
चल गया। मंदाकिनी उस दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं। ऐसे में उनकी खूबसूरती पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की नजर पड़ गई। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से इंडस्ट्री में फैलने
लगी। 1994 में जब दोनों की एक साथ वाली तस्वीरें सामने आई तो बॉलीवुड में हलचल मच गई। उस समय दाउद की बॉलीवुड में काफी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फ़िल्मों में पैसा भी लगाता था।
ख़बरों की मानें तो 1995 में वो दाउद से अलग हो गईं। हालांकि, दाउद से जुड़ी हर बात को मंदाकिनी ने अफवाह बताया। दाउद के साथ नाम जुड़ने से मंदाकिनी के फ़िल्मी करियर पर भी असर पड़ा। कभी अंडरवर्ल्ड
के इस डॉन से पूरा बॉलीवुड थर्राता था, ऐसे में कई डायरेक्टर्स मंदाकिनी के साथ काम ही नहीं करना चाहते थे। यही वजह रही कि जिस मंदाकिनी ने 1985 से 1990 तक 37 फिल्मों में काम किया, उन्हें 1991 से
1996 तक महज 2 फिल्में मिलीं। 1996 में आई 'जोरदार' उनके करियर की आखिरी फ़िल्म साबित हुई। मंदाकिनी ने फ़िल्मी करियर से 1996 में संन्यास ले लिया। इसकी बड़ी वजह उन्हें फिल्में नहीं
मिलना भी रही। ऐसे में उन्होंने अपना घर बसाने का फैसला किया और मशहूर डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ उन्होंने 1996 में ही शादी रचा ली। रिनपोचे ठाकुर मर्फी बेबी के नाम से साथ काफी फेमस
हुए थे। वही मर्फी जिसका जिक्र रणवीर कपूर ने फ़िल्म 'बर्फी' में किया है। मंदाकिनी-रिनपोचे की बेटी राबजी इनाया ठाकुर हैं। साल 2010 में इनकी ज़िंदगी में एक दर्दनाक हादसा तब हुआ जब इनके
बेटे राबिल ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फिलहाल, मंदाकिनी अपने पति डॉक्टर कग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ मुंबई में ही रहती हैं। मंदाकिनी एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं साथ ही वो
दलाई लामा की फॉलोअर भी हैं।
Trending News
शामली : मुंडेट कलां गांव में किसान की गोली मारकर हत्याSHAMLI NEWS - शामली। हिन्दुस्तान टीम आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुडेटकला में बदमाशों ने... Newswrap हिन्दुस्तान, शा...
Hindi news: आज की ताजा खबरें | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में2, जून 2025 Essay on Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 का दिन, पहलगाम की शांत वादियों में चीख उठा। यह वो दिन था जब मानवत...
क्रिस गेल के साथ सिंगल विकेट मैच खेलना चाहते हैं शाहिद अफरीदी, जानिए क्योंवेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के दौरान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। ग...
मच्छरदानी व्यवसायी के आवास पर डाका, दो लाख नकदी समेत कई सामान उठा ले गए - मच्छरदानी व्यवसायी के आवास पर डाका, दो लाख नकदी समेत कई सामान उठा ले गए - biकटिहार। मनिहारी नगर स्थित भगवती स्थान के समीप एक मच्छरदानी कारोबारी के किराए के घर में डाकेजनी की घटना हुई है। ग्राहक बन...
कोलकाता के अस्पताल में कुत्ते के 16 बच्चों का शव मिलने से हड़कंप, पशु प्रेमी संगठनों ने दर्ज कराया मामलाकोलकाता के अस्पताल में कुत्ते के 16 बच्चों का शव मिलने से हड़कंप, पशु प्रेमी संगठनों ने दर्ज कराया मामला | Jansatta...
Latests News
पहली ही फ़िल्म से सबके दिलों पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस आज है गुमनाम -बॉलीवुड में रोज़ एक सितारे का जन्म होता है तो कई सितारे डूबते भी हैं, गुमनामी के अंधेरे में खो जाना भी कुछ सितारों की निय...
News, की ताज़ा ख़बर, हिंदी न्यूज़ई- पेपरसाइन इन____ * ई-पेपर * एजुकेशन * क्रिकेट * न्यूज़ ब्रीफ * फोटो * वीडियो * NCR__ * उत्तर प्रदेश__ * बिहार__ * उत्तर...
क्विज प्रतियोगिता में राइंका हिंडोलाखाल ने मारी बाजीदेवप्रयाग ब्लॉक के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता राइंका चमराडा देवी भरपूर में संपन्न हुई। प्र...
झारखंड दौरे पर 16वां वित्त आयोग, राज्य की वित्तीय स्थिति का करेगा आकलनरांची, 28 मई (आईएएनएस)। 16वें वित्त आयोग की टीम झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम रांची पहुंची। वित्त आयोग की टीम ...
मुरादाबाद-नैनीताल हाइवे पर उफनाई नदी, गाड़ियों का निकलना हुआ मुश्किलमुरादाबाद से नैनीताल जाने वाले हाइवे पर गाड़ियां रोज की तरह ही फर्राटा भरते हुए गुजर रहीं थीं। आस पास के गांवों के लोग भी...