Delhi assembly election result 2020: aap ने दिया नया नारा- अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल - know more about aam aadmi partys news slogan
Delhi assembly election result 2020: aap ने दिया नया नारा- अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल - know more about aam aadmi partys news slogan"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Delhi Assembly Election Result 2020 फिलहाल AAP 58 सीटों पर आगे चल रही है तो सिर्फ 12 सीट पर भारतीय जनता पार्टी उसे टक्कर दे रही है। By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 11 Feb 2020 12:58 PM
(IST) नई दिल्ली [विनीत त्रिपाठी]। DELHI ASSEMBLY ELECTION RESULT 2020: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। फिलहाल AAP 58
सीटों पर आगे चल रही है तो सिर्फ 12 सीट पर भारतीय जनता पार्टी उसे टक्कर दे रही है। वहीं, कांग्रेस शून्य पर सिमटती दिखाई दे रही है। इस बीच जीत से पूरी तरह आश्वस्त AAP ने नया नारा गढ़ा है-
अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल। दिल्ली का दबंग केजरीवालआंदोलन की जमीन से उठकर देश के सियासी गलियारे में अलग पहचान बनाने वाले अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली
के दबंग वही हैं। आम आदमी पार्टी को लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत की दहलीज तक पहुंचाने वाले अरविंद केजरीवाल ने साबित कर दिया कि दिल्ली में उनका नहीं विकल्प है। वर्ष 2013 में
तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को भारी मतों से हराकर केजरीवाल ने सभी को हैरान कर दिया था। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल का ग्राफ चुनाव दर चुनाव ऊपर ही होता गया। अब तक के रूझानों में 56
सीटों पर आप आगे चल रही है और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2013 और फिर वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी में अरविंद
केजरीवाल के अलावा प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, डॉ. कुमार विश्वास, अाशुतोष जैसे बुद्धिजीवी थे, जो थिंक-टैंक की भूमिका अदा कर पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करते थे। वर्ष 2015 की चुनावी जीत में
इनकी अहम भूमिका थी। हालांकि, इसके बाद पार्टी की अंदरूनी राजनीति के कारण किसी से पार्टी ने किनारा किया तो किसी ने खुद ही पार्टी से खुद को अलग कर लिया था। वर्ष 2020 में चुनावी रणनीति तैयार
करने से लेकर प्रचार की कमान खुद केजरीवाल ने संभाली और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर पूरी दिल्ली में चुनाव प्रचार कर जनता से सीधे संवाद किया। केजरीवाल ने फीकी की शीला की चमक वर्ष
2008 के विधानसभा चुनाव में 52.16 फीसद मत लेकर भाजपा प्रत्याशी विजय जॉली को हराने वाली शीला दीक्षित की चमक को अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2013 में फीका कर दिया। वर्ष 2008 में शीला ने जहां 39778
मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं केजरीवाल ने वर्ष 2013 में शीक्षा को 25864 मतों से हराकर नई दिल्ली सीट पर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस चुनाव में केजरीवाल को जहां 53.46 मत फीसद के साथ 44269 मत मिले
थे। वहीं शीला दीक्षित को 22.23 मत फीसद के साथ 18405 मत ही मिले थे। दोबारा चुनाव में और बढ़ा केजरीवाल का ग्राफ वर्ष 2013 में शीला दीक्षित को हराने वाले केजरीवाल को ग्राफ वर्ष 2015 के विस
चुनाव में और तेजी से बढ़ा। एक साल के अंतर पर दोबारा हुए चुनाव में केजरीवाल ने भाजपा प्रत्याशी नूपुर शर्मा को 31583 मतों से हराया। केजरीवाल को जहां 64.14 मत फीसद के साथ 57213 मत हासिल किए थे।
वहीं नूपुर शर्मा को 28.73 मत फीसद के साथ 25630 मत मिले थे।
Trending News
Switzerland में सेना के बंकरों में बना दिए गए हैं होटल, देखें तस्वीरेंIND vs ENG: विराट कोहली के 18 नंबर पर इस खिलाड़ी ने किया कब्जा, इंग्लैंड में इस नंबर की जर्सी पहनकर खेलता आया नजर...
Upsssc भर्ती: कई विभागों में निकाली ये भर्ती, 12 वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदनउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी के अवसर लेकर आया है। यूपीएसएसएससी ने प्रदेश के कई विभागो...
31 मार्च तक मिल रहे हैं सस्ते होम लोन, पांच लाख का टैक्स छूट पाने का भी मौकादेश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक 31 मार्च तक 6.65 से 6.70 फीसद की ब्याज दर पर होम लोन मुहैया करा रहे हैं। बैंकों का दाव...
सिमडेगा में समर कैंप का आयोजनजिला योग समिति व नायक फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले नगर भवन में आयोजित समर कैंप 25 मई को चौथे दिन भी जारी रहा। मौक...
अच्छी खबर! बीएयू के प्रयास से अब बिहार में होगी रस से भरपूर मौसमी और नींबू की खेतीबिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) राज्य के किसानों के बीच मौसमी की नयी वेरायटी के पौधे देने की तैयारी में है। 2011 में बी...
Latests News
Delhi assembly election result 2020: aap ने दिया नया नारा- अच्छे होंगे 5 साल, दिल्ली में तो केजरीवाल - know more about aam aadmi partys news sloganDelhi Assembly Election Result 2020 फिलहाल AAP 58 सीटों पर आगे चल रही है तो सिर्फ 12 सीट पर भारतीय जनता पार्टी उसे टक्कर...
Corana in china: जहां से शुरू हुई कोविड महामारी, वहां अब आ रहे 20 से भी कम केसचीन ने सोमवार को बताया कि उसके यहां रविवार को कोरोना के महज 16 नए मामले दर्ज किए गए। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने ...
हर ब्लाक में विशेष टीकाकरण कैंप लगाने की हिदायत - dc held a meeting for corona vaccination - punjab mansa health newsविशेष कैंप लगाकर रोजाना के आधार पर अधिक से अधिक लोगों का टीककारण किया जाए। By JagranEdited By: Updated: Tue, 13 Apr 2021...
Corona indore news: यूके के स्ट्रेन की खोज के लिए दिल्ली की लैब में भेजे गए 99 सैम्पलCORONA INDORE NEWS: यूके का स्ट्रेन तेजी से लोगो को संक्रमित करता है। By GAJENDRA.NAGAR Edited By: GAJENDRA.NAGAR Publis...
विजिलेंस टीम ने कलियर में पकड़ी बिजली चोरीइस दौरान टीम ने बारह से अधिक लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। विजिलेंस के एडि...