डॉक्टरों ने संभाली ड्यूटी, मरीजों ने ली राहत की सांस

Inextlive

डॉक्टरों ने संभाली ड्यूटी, मरीजों ने ली राहत की सांस"


Play all audios:

Loading...

DEHRADUN: सरकारी हॉस्पिटलों में सेवारत डॉक्टर हड़ताल समाप्त करने के बाद काम पर लौट आए हैं। शनिवार को इसका नजारा राजकीय देहरादून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित दून और आसपास के तमाम सरकारी


हॉस्पिटलों में देखने को मिला। डॉक्टरों ने ड्यूटी संभाल ली तो मरीजों ने राहत की सांस ली।


दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की शनिवार सुबह से ही ओपीडी शुरू हो गयी। निश्चित समय से मरीजों के पंजीकरण के लिए काउंटर भी शुरू हुए और बाकायदा औषधि वितरण काउंटर भी खोले गए। हॉस्पिटलों में डॉक्टरों


ने काम करना शुरू किया तो मरीजों ने अपने लिए पर्चा बनवा कर ओपीडी में बैठे डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लिया।


ओपीडी ही नहीं बल्कि दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर में स्थित लैब ने भी प्रॉपर काम करना शुरू कर दिया। महिला एवं प्रसूति रोग विभाग सहित सभी विभागों के एचओडी और अन्य डॉक्टरों ने अपने-अपने


वार्ड के मरीजों को चिकित्सा सेवा दी। शनिवार को ढर्रे पर लौटे दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की वजह से मरीजों ने काफी राहत की सांस ली। बताते चलें कि ऊधमसिंहनगर के जसपुर में डॉक्टर को ड्यूटी के


दौरान मारने की वारदात के बाद से सभी सरकारी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों की ओपीडी ही नहीं बल्कि इमरजेंसी चिकित्सा सेवा तक प्रभावित हो गयी थी। जिसका


खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा था।


Trending News

Coronavirus: सिंगर कनिका कपूर से 20 अप्रैल के बाद पुलिस करेगी पूछताछ

लखनऊ (आईएएनएस)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर जो कोरोना पॉजिटिव निकली थी, उन्हें 6 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। घ...

राजामौली ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, विराट और श्रेयस का जिक्र करते हुए लिखा- ये वही इंसान है जो…

IPL 2025: एसएस राजामौली ने आईपीएल 2025 के फिनाले से पहले एक ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ...

हुस्न के जाल में फंसा बॉयफ्रेंड से करवा देती थी मर्डर, इस मॉडल का एक एक्टर भी हुआ शिकार

वो अपने हुस्न का जलवा दिखाकर लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए जानी जाती है। जब कोई पैसे वाला उसकी खूबसूरती की जाल में फ...

सुनामी की 11वीं बरसी पर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु में 2004 में 26 दिसंबर को आई सुनामी की 11वीं बरसी पर शनिवार को पूरे राज्य में इसमें मारे गये लोगों को पुष्पांजल...

मध्य प्रदेश: विरोध कर रहीं महिला टीचरों ने मुंडवा लिया सिर

मध्य प्रदेश में शनिवार को टीचरों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। राजधानी भोपाल में टीचरों ने अपने सिर मुंडवा लिए, जिसमें...

Latests News

डॉक्टरों ने संभाली ड्यूटी, मरीजों ने ली राहत की सांस

DEHRADUN: सरकारी हॉस्पिटलों में सेवारत डॉक्टर हड़ताल समाप्त करने के बाद काम पर लौट आए हैं। शनिवार को इसका नजारा राजकीय द...

आदमखोर बाघों की धरती

अमरेंद्र किशोर कद्दावर उत्साही बाघ, शांत-से दिखने वाले मगरमच्छ और इधर-उधर बिखरे दलदली टापुओं का ताना-बाना। बाघों के रंग ...

Maha kumbh date 2025 : अगला महाकुंभ कब? जानें शाही स्‍नान की सही तिथियां और महत्‍व

MAHA KUMBH 2025 KAB HAI: महाकुंभ मेला हिंदूओं का सबसे महत्‍वपूर्ण सांस्‍कृतिक और धार्मिक मेला है. इस मेले में न सिर्फ भा...

‘असम अब नया कश्मीर बन गया है’, नागरिकता कानून पर हिंसा और उग्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप

‘असम अब नया कश्मीर बन गया है’, नागरिकता कानून पर हिंसा और उग्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप | Jansat...

आगे बढ़ने की होड़ में युवक का टूट गया पैर

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 09 May 2015 07:00:58 (IST) - भर्ती के दूसरे दिन दौड़ में डाल्टन गंज निवासी पंकज का बा...

Top