इको फ्रेंडली गणेश के साथ दे रहे पर्यावरण का संदेश

Inextlive

इको फ्रेंडली गणेश के साथ दे रहे पर्यावरण का संदेश"


Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 24 Aug 2020 07:38:04 (IST) - भक्तों ने घर पर बनाई प्रतिमा, लोगों को कोरोना के प्रति भी कर रहे जागरूक LUCKNOW: कोरोना संक्रमण के इस दौर का भी गणपति के


भक्तों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। श्रीगणेश के बहुत से भक्तों ने इस बार घर पर ही गणपति की प्रतिमा बनाई है और बेहद सादगी से उनकी परिजनों के साथ ही उपासना कर रहे हैं। कुछ खास लोगों को ही


अलग-अलग समय पर घरों में बुलाया जा रहा है। खास बात यह है कि घर आने वाले सभी लोगों को कोरोना से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पेश है अनुज टंडन की रिपोर्ट प्रसाद में


दे रहे पौधे और मास्क हम हर साल घर पर ही गणपति की प्रतिमा बनाते हैं और धूमधाम से उनकी स्थापना करते हैं। इस बार कोरोना के कारण पहले जैसी रौनक नहीं है। कुछ खास लोगों को ही अलग-अलग समय पर घर


बुला रहे हैं और आने वालों को प्रसाद के साथ पौधे और मास्क दे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। मधुलिका इस बार बगीचे में करेंगे


विसर्जन भगवान का वास तो हर चीज में होता है इसलिए मैंने घर पर ही आटा और हल्दी मिलाकर श्रीगणेश की मूर्ति बनाकर स्थापित की है। मुझे प्रतिमा बनाने में कई घंटे लग गए। गणेश जी से बेहतर पर्यावरण


संरक्षण का संदेश भला और कौन दे सकता है। परिवार के साथ गणपति से यही प्रार्थना करती हूं कि यह कोरोना संक्रमण जल्द दूर हो। हम गणपति का विसर्जन भी इस बार घर में बने बगीचे में ही करेंगे। सुधा


चौधरी 15 दिन में बनाए 200 गणपति लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इस बार गोबर से श्रीगणेश की प्रतिमा बनाकर घर में स्थापित की है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए


गरीब महिलाओं के साथ 15 दिन में 200 गणपति की प्रतिमाएं बनाई हैं, जिसे लोगों को बांटा गया है। हम गणपति का विसर्जन गमले में करेंगे। जिससे जैविक खाद भी बन जाएगी। जिन्हें हमने प्रतिमाएं दी हैं,


उनसे भी यही करने को कहा है। शालिनी सिंह सोशल डिस्टेंसिंग संग हो रहा कीर्तन इस बार हम गणपति की प्रतिमा का विसर्जन घर की पानी की टंकी में ही करेंगे। रोज शाम को हम परिवार वालों के साथ सोशल


डिस्टेंसिंग के साथ गणपति के गीत गाते हैं। आसपास के चार-छह लोग आते हैं, उनसे हम कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की अपील करते हैं। उनसे कहते हैं कि हमेशा मास्क लगाए रहें और सेनेटाइजर अपने


साथ रखें। हमें विश्वास है कि गणपति जल्द इस कोरोना का अंत करेंगे। रेखा मित्तल


Trending News

फेसबुकिया प्यार में प्रोफेसर की पत्नी ने छोड़ा घर द्वार

-इलाहाबाद निवासी है प्रोफेसर, तीन दिन पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई-फेसबुक पर चैटिंग करते-करते कानपुर के युवक के प्यार में...

कोकाकोला के इंडिया में 3 बॉटलिंग प्‍लांट हुए बंद

BY: PRABHA PUNJ MISHRA | Updated Date: Thu, 11 Feb 2016 18:48:13 (IST) कारोबारी निर्णय है प्लांट बंद करने का सयंत्र बंद ...

Us presidential elections : अमरीका और भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों में क्या अंतर है? समझिए | explainer: what is the difference between the powers of

नियुक्त करने और हटाने की शक्ति अमरीका में संविधान स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति को कानून पर हस्ताक्षर करने या वीटो करने, सशस्...

From 'jodha akbar' to 'devdas, 'tmkoc' star disha vakani was part of these films before gaining popularity as daya ben

4.'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma' star Disha Vakani in 'Love Story 2050' DO YOU REMEMBER PRIYANKA C...

बरसात में मकान गिरने से नष्ट हुआ गृहस्थी का सामान

KANNAUJ NEWS - कई दिनों से हो रही बरसात अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बहवलपुर गांव में बरसात के चलते एक कच्चा म...

Latests News

इको फ्रेंडली गणेश के साथ दे रहे पर्यावरण का संदेश

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 24 Aug 2020 07:38:04 (IST) - भक्तों ने घर पर बनाई प्रतिमा, लोगों को कोरोना के प्रति भ...

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 'आप' के ये पांच वादे, मिलेगी हैट्रिक!

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी वादे क...

सेहत: सिरदर्द को न समझें साधारण मर्ज, कुछ जरूरी एहतियात से कम होता है तनाव

सिरदर्द मौजूदा जीवनशैली की देन है। खासतौर पर शहरी जीवन में जिस तरह की दिनचर्या होती है, वह तनाव पैदा करता है। कुछ लोग इस...

हिमाचल के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद को चाहिए 100 आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर

हिमाचल प्रदेश के डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेद ने आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के 100 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों को अनुबंध...

प्रियंका चोपड़ा को भी हो चुका है अस्थमा, देसी गर्ल ने बताई ये 13 सावधानियां...

दमा यानी कि अस्थमा कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसके होने से कोई व्यक्ति सामान्य जीवनयापन न कर सके और अपने सपनों को न पा सके।...

Top