आगरा के थानों में आए सत्यम् शिवम् और सुंदरम्
आगरा के थानों में आए सत्यम् शिवम् और सुंदरम्"
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 14 Jun 2017 07:40:44 (IST) ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के लिए आगे आया पुलिस और प्रशासन दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की ट्री ब्रेक की मुहिम से जुड़े आगरा। बढ़ते प्रदूषण को
पर्यावरण के संरक्षण से ही रोका जा सकता है। पूरे विश्व में मुहिम चल रही है। पेड़-पौधों को सहेजने के साथ नए पौधों को भी लगाया जा रहा है, इससे वातावरण शुद्ध हो और पर्यावरण बेहतर बन सके। इसी
प्रयास में दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट ने ट्रीब्रेक अभियान चलाया। इसमें अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी और जनता को भी जोड़ा जा रहा है। पौधों को मिला नया नाम आई नेक्स्ट ने मंगलवार को
पौधारोपण की शुरुआत की। इसमें न सिर्फ पौधे लगाए गए बल्कि पौधों का नामकरण भी अधिकारियों ने किया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी श्लोक कुमार और एएसपी अपर्णा गुप्ता ने लोहामंडी थाना में
नामकरण करते हुए पौधारोपण किया। कुलपति डॉ। अरविन्द दीक्षित ने खंदारी कैम्पस में जामुन के पेड़ का पौधारोपण लगाकर पौधारोपण किया। डीएम गौरव दयाल ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में
पौधारोपण करना चाहिए। इससे प्रदूषण का स्तर कम तो होगा ही, साथ ही ऑक्सीजन की शुद्धता में इजाफा होगा। हमने पौधारोपण के लिए हरित आगरा कर एक अभियान चलाया है। इसमें जिले के 15 ब्लॉक में 150 ग्राम
पंचायतों का चयन किया है। जुलाई में बरसात से पहले प्रति परिवार से दो पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सिटी ने कहा कि मानव संरक्षण के लिए प्रकृति का संरक्षण बहुत
आवश्यक है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे, तो हम प्रदूषणमुक्त वातावरण विकसित कर सकते हैं। इस प्रयास में मैंने भी एक पौधा लगाया है। श्लोक कुमार, एएसपी ने कहा कि पौधे लगाए जा रहे
हैं। उसके साथ ही उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है। ये पौधे जब पेड़ बन जाते हैं, तो छांव से राहत तो मिलती ही है, साथ में जीवन के लिए आक्सीजन प्रवाहित करते हैं। मैंने भी वातावरण को शुद्ध करने के
लिए एक पौधा लगाया है। अपर्णा गुप्ता, एएसपी ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उसे जीवित रखने का भी अधिकार होना चाहिए। उसे ऐसी जगह में लगाया जाए, जहां वह पूरी आजादी से फैल व छा सके। बिल्डिंग व अन्य
कोई बंदिशें नहीं हों। मैंने भी पौधे लगाने के लिए खुली जगह चुनी। डॉ। अरविन्द दीक्षित, कुलपति, डॉ। बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण से ही है मानव संरक्षण है। प्रत्येक व्यक्ति
को अपने जीवन काल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि हमारे दैनिक जीवन में फ्रिज, एसी से निकलने वाली गैस का प्रभाव कम करने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। हमारा अधिक से अधिक पौधारोपण का
प्रयास रहना चाहिए।
Trending News
Судья Чернецова Светлана МихайловнаСудья Чернецова Светлана Михайловна Судья Чернецова Светлана Михайловна Общие сведенияСудСедьмой кассационный суд общей ...
Судья Попов Андриан АлександровичСудья Попов Андриан Александрович Судья Попов Андриан Александрович Общие сведенияСудАрбитражный Суд Центрального Округа...
Судья Поляков Владимир ВладимировичСудья Поляков Владимир Владимирович Судья Поляков Владимир Владимирович Общие сведенияСудТомский областной судДолжностьЗ...
Страницы c тегом "Владимир НОВИКОВ"Вы можете сообщить администрации газеты «Коммерческие вести» об ошибках и неточностях на сайте....
Судья Ефремова Ольга НиколаевнаСудья Ефремова Ольга Николаевна Судья Ефремова Ольга Николаевна Общие сведенияСудПервый апелляционный суд общей юрисдикц...
Latests News
आगरा के थानों में आए सत्यम् शिवम् और सुंदरम्BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 14 Jun 2017 07:40:44 (IST) ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के लिए आगे आया पुलिस और प्रशासन दैनिक ज...
Судья Таргын Аяс ОктябрьевичСудья Таргын Аяс Октябрьевич Судья Таргын Аяс Октябрьевич Общие сведенияСудВерховный суд Республики ТываДолжностьЗамести...
Судья Цой Геннадий АлексеевичСудья Цой Геннадий Алексеевич Судья Цой Геннадий Алексеевич Общие сведенияСудЛюберецкий городской суд Московской области...
Судья Харламов Алексей СергеевичСудья Харламов Алексей Сергеевич Судья Харламов Алексей Сергеевич Общие сведенияСудМособлсудДолжностьПредседатель суда У...
Россельхозбанк продал 345-миллионный долг шнайдера за 90 млн руб._НЕИЗВЕСТНАЯ ТАТАРСКАЯ ФИРМА СТАЛА ОДНИМ ИЗ КРУПНЕЙШИХ АГРАРНЫХ ИГРОКОВ ОМСКОЙ ОБЛАСТИ_ 31 июля Омский арбитражный суд в...