निकनेम व कुत्ते-बिल्ली बने वजह ये हैं दुनिया के 10 अजब-गजब तलाक
निकनेम व कुत्ते-बिल्ली बने वजह ये हैं दुनिया के 10 अजब-गजब तलाक"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
आज के दौर में पति-पत्नी एक दूसरे का निकनेम रखते और उसी से पुकारते हैं, लेकिन सऊदी अरब में निकनेम तलाक की वजह बन गया। हुआ ये कि यहां पर एक महिला एक दिन पति का फोन चेक करने लगी। इस दौरान जब
उसने कांटैक्ट लिस्ट में अपना नाम व नंबर देखा तो हैरान हो गई। उसके पति ने उसे ग्वांतानामो नाम से सेव कर रखा है। यूनाइटेड स्टेट में ग्वांतानामो एक सैन्य जेल है। इस पर महिला का पारा हाई हो गया।
पति उसेसमझाने लगा, लेकिन वह नहीं मानी। महिला का कहना था कि वह उसे अपने फोन में बेबी, हनी या फिर वाइफ इन नाम से सेव कर सकता था। महिला ने शादी के 17 साल बाद 2009 में तलाक ले लिया। आप यह मामला
पढ़कर हैरान हो जाएंगे। इस मामले में तलाक की वजह फेसबुक स्टेट्स है। जी हां एक नवविवाहित जोड़े का तलाक सिर्फ शादी के दो महीने बाद ही हो गया। हुआ ये कि 31 साल का एक बिजनेस मैन अपनी शादी के बाद
अपने काम में काफी ज्यादा बिजी हो गया। शादी के समय छुट्टियां अधिक लेने से उसके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा हो गया था। इस दौरान वह फेसबुक पर अपना स्टेट्स मैरिड डालना भूल गया। फिर क्या यह बात
उसकी नई नवेली पत्नी को नागवार गुजरी। उसका कहना था कि जैसे ही शादी हुई थी उसे सिंगल स्टेट्स रिमूव कर मैरिड डालना था। कोर्ट में इस वजह को सुनकर वकील तक हैरान हो गए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला
बिल्लियां तलाक की वजह कैसे बन सकती हैं, लेकिन यह सच है। साल 2002 में ऐसा भी तलाक का एक मामला सामने आया। जहां पर एक पति ने पत्नी को उसके बिल्ली प्रेम की वजह से तलाक दे दिया। उसकी पत्नी को
बिल्लियों को पालने का शौक था। उसने करीब 550 बिल्ली घर में पाल रखी थी। इस पर उसका पति आब्जेक्शन करता था। पति का कहना था कि उसकी आधी इनकम बिल्लियों की देखरेख और खाने में खर्च हो जाती है। इसके
अलावा उसके घर में बिल्िलयां चोरी करके भी खाती है। इसकी वजह से उसने एक दिन पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन दोनों में तलाक हो गया। जी हां शादी के 50 साल बाद एक दंपत्ित के तलाक का कारण
कुत्ते बन बैठे। हुआ ये की रोम की रहने वाली 70 साल की एलिजा के पति को कुत्ते पालने का बेहद शौक था। वह कुत्तों पर मोटी रकम खर्च करते थे। पड़ोसियों के कुत्तों को भी वह खिलाते पिलाते थे। जिससे
पेंशन की रकम से गुजारा होना मुश्िकल हो रहा था। एलिजा ने उन्हें कई बार इसके लिए मना किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद मजबूरी में एलिजा ने पति से तलाक ले लिया। उनका कहना था कि जी
हां साल 2008 में चीन में एक महिला ने अपने पति से सिर्फ इसलिए तलाक ले लिया कि वह उसका पति दौड़ का शौकीन है। यह पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे। वांग यूएटिंग बीजिंग ओलंपिक में दौड़ में भाग लेने के
साथ समें भाग लेने वाले लोगों की मदद के लिए भी आगे रहते हैं। अपनी इस आदत के चलते एक दिन वांग यूएटिंग ने अपना एक अपार्टमेंट भी बेच दिया। इसके अलावा एक ओलंपियन के लिए एक वैन खरीदी और उसमें पेंट
करा दिया कि सपोर्ट फॉर बीजिंग। बस फिर क्या था अब उनकी पत्नी का पारा और हाई हो गया था। इसके बाद भी जब वह नहीं माने तो उन्होंने तलाक ले लिया। आज Warcraft दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला खेल
है, लेकिन कभी उसे बनाने वाले ने नहीं सोचा होगा ये उसकी जिंदगी को बिगाड़ देगा। साल 2004 में 28 साल की जॉसलिन ने अपने पति पीटर के साथ मिलकर इस गेम को प्रजेंट किया। क्रिसमस पर पेश हुए इस गेम
में धीरे-धीरे पीटर कुछ ज्यादा ही इनवॉल्व होने लगे। एक वक्त ऐसा आया कि वह अपने साथ-साथ अपनी पत्नी की भी उपेक्षा करने लगे। वह दिन रात इस गेम को पॉपुलर बनाने में लगे। एक दिन ऐसा हुआ कि उनकी
पत्नी ने दिन उनसे अलग जिंदगी जीने का फैसला किया। 9 महीने बाद उनका तलाक हो गया। जी हां अक्सर कहा जाता है कि महिलाएं अपनी उम्र सही नहीं बताती हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि एक महिला का इस वजह से
तलाक भी हो गया। हुआ ये कि एक महिला ने अपने पति से अपनी उम्र 10 साल कम करके बताई। उसने बताया कि वह महज 24 साल की है। इस पर एक दिन उसके पति को उसकी असली उम्र पता चल गई। पति ने पत्नी की बताई एज
को उसके डॉक्यूमेंट से मैच कराई तो वह शॉक्ड हो गया। उसने पत्नी के इस झूठ पर उसे तलाक देने का फैसला किया। कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए। आपने सोचा भी नहीं होगा कि कोई पत्नी तब अपने पति से
तलाक ले सकती है जब पति किसी खेल में हार रहा हो, लेकिन यह सच है। रूस में आंद्रेई कारपोव नाम के एक आदमी में प्लेइंग कार्ड में अपने प्रतिद्वंद्वी, सेर्गेई ब्रोडवो को हराने में सारी संपत्ति दांव
पर लगा दी। सब कुछ हारने के बाद अब उसका आखिरी दांव अपनी पत्नी पर था। इस पर उसकी पत्नी काफी नाराज हुई। ऐसे में एक दिन उसकी पत्नी ने उससे बड़ा दांव खेल दिया। उसने अपने पति से तलाक लेकर सेर्गेई
ब्रोडवो से रिश्ते की शुरुआत कर ली। बाद में दोनों ने शादी कर ली। जी हां लंदन में एक सक्सेसफुल बैंकर ने अपने पति को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया कि उसने उसकी पसंद की नॉवेल नहीं पढ़ी। महिला को
Fifty Shades of Grey पढ़ने का बेहद शौक था। उसने एक दिन अपने पति को भी पढ़ने की सलाह दी, लेकिन पति ने मना कर दिया। इस पर महिला को लगा कि उसका पति उसे प्यार नहीं करता है। वह उसकी खुशी के लिए
जब एक बुक नहीं पढ़ सकता है तो वह कुछ नहीं कर सकता है। महिला को इस पर काफी गुस्सा भी आया। इसके बाद महिला ने पति से तलाक ले लिया। उसका कहना था कि वह अकेली ही काफी खुश है। शंघाई में एक व्यक्ति
ने प्लास्टिक सर्जरी की वजह से अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। हुआ ये कि महिला शादी के पहले सुंदर नही थी तो उसने प्लास्टिक सर्जरी करा ली। यह बात उसने पति को नहीं बताई थी। पति पत्नी दोनों बड़े
प्यार से रह रहे थे। ऐसे में जब महिला को बेटी हुई तो वह भी सुंदर नहीं थी। इस पर पति को यह बात बरदाश्त नहीं हुई कि वह और उसकी पत्नी दोनों इतने ज्यादा खूबसूरत हैं तो यह बेटी ऐसी कैसी है। जिस पर
मजबूरी में पत्नी ने बताया कि उसकी सुंदरता प्लास्टिक सर्जरी से ऐसी है। इस पर पत्नी के झूठ पर नाराज होकर पति ने तलाक दे दिया। Interesting News inextlive from Interesting News Desk image
source
Trending News
Hrithik roshan and sonam kapoor did the dheere dheere song for free!A source close to T-Series that has produced the video says, "Sonam and Hrithik were very excited to come on board ...
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री आर. आर. पाटिल का निधनराकांपा के वरिष्ठ नेता और 26/11 आतंकवादी हमले के समय महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहे आर. आर. पाटिल का आज 57 वर्ष की उम्र मे...
संसद कैंटीन में खाना के दाम में नहीं होगी बढ़ोतरी!संसद कैंटीन में रियायती दर पर खाना को लेकर हो रहे विवाद के बावजूद कार्ड पर भोजन के मूल्य में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं...
इस घर को मोड़कर रख सकते हैं जेब मेंआसानी से मोड़ा जा सकता जी हां दुनिया में एक ऐसा घर है जो बेहद छोटा है। इस घर को बर्सेलोना के रहने वाले मार्टिन आहूजा ने ...
Jhalawar-baran lok sabha election 2024: can congress' urmila jain stop winning streak of vasundhara's son?HOT SEATS IN LOK SABHA ELECTIONS 2024: DUSHYANT SINGH HAD SECURED VICTORY IN ALL FOUR LOK SABHA ELECTIONS HELD SINCE 200...
Latests News
निकनेम व कुत्ते-बिल्ली बने वजह ये हैं दुनिया के 10 अजब-गजब तलाकआज के दौर में पति-पत्नी एक दूसरे का निकनेम रखते और उसी से पुकारते हैं, लेकिन सऊदी अरब में निकनेम तलाक की वजह बन गया। हुआ...
आनंदी बेन पटेल बनीं यूपी की महिला महिला गवर्नर सोमवार को ली शपथ[email protected] LUCKNOW : मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल यूपी की महिला ...
सरकारी योजनाओं के नाम जालसाजों ने फिर लगाया चूनाBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 23 May 2017 07:40:20 (IST) -दिल्ली से आकर खजनी एरिया में फैलाया था जाल -वेतन न मिलने ...
नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने आई महिला कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल का एक फ्लोर सीलनोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज करा रही एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। महिला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले...
सपाइयों के हंगामे पर डीएम बिगड़े, कक्ष से किए गए बाहरFARRUKHABAD-KANNAUJ NEWS - बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में सपाइयों के गदर को देखकर डीएम का पारा...