रांची का बुराड़ी कांड! दिल्ली से आएंगे चाचा फिर होगा अंतिम संस्कार
रांची का बुराड़ी कांड! दिल्ली से आएंगे चाचा फिर होगा अंतिम संस्कार"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
[email protected] RANCHI : कांके के अरसंडे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के बाद रांची पुलिस को उनके परिजनों के आने का इंतजार है, ताकि सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जा सके। इस बाबत
पुलिस ने दीपक झा के कई परिजनों से संपर्क साधा है। इस बीच दिल्ली में रहने वाले चाचा केएन झा अपने परिजनों के साथ रांची के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके बुधवार को पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद
ही सभी सात शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 72 घंटे से फ्रीजर में पड़े हैं सभी शव रांची पुलिस ने सातों शवों को 72 घंटे के लिए शीतगृह में रखा है। कांके थाना के एसआइ
चुनुवा उरांव ने सातों का पोस्टमार्टम के बाद शव रिम्स में रिसीव किया है। कांके थाना प्रभारी राजीव रंजन ने दीपक के ससुर शंभू चौधरी को भी मोबाइल पर सूचना दी थी। शंभू की ओर से रांची आने की भी
बात कही गई थी। मगर, अब तक कोई नहीं पहुंचा है। इसके अलावा भी दीपक के घर में मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों पर पुलिस ने संपर्क किया।कुछ लोगों ने रांची आने की बात भी कही है। मगर, चौबीस घंटे से
ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक कोई रांची नहीं पहुंचा है। मंगलवार को भी नहीं पहुंची दीपक की बहन झा परिवार की बेटी संध्या अपने माता-पिता, दोनो भाई, भाभी, भतीजा-भतीजी की मौत के बाद भी घर नहीं
आई, जबकि उसका घर उसी मोहल्ले में है। संध्या ने इंटर कास्ट मैरिज की थी, जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया था। दीपक के ससुराल वाले भी नहीं आए कांके थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि
उन्होंने दीपक झा के ससुराल में संपर्क करने की कोशिश की थी, जिसके बाद दीपक की पत्नी सोनी झा के पिता से उनकी बात भी हुई उन्होंने यह भरोसा दिलाया था कि वे लोग रांची आएंगे, लेकिन उसके बाद
उन्होंने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया। मकान मालिक ने दर्ज कराया यूडी केस पांच परिजनों की हत्या करने के बाद दीपक व उसके भाई रुपेश के फंदे से झूलकर जान देने के मामले में मकान मालिक अलख नारायण
मिश्रा के बयान अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर राजीव रंजन को दिए बयान में कहा है कि एक कमरे में रुपेश, दूसरे कमरे में दीपक को फंदे से झूलते हुए देखा।
परिवार के अन्य सदस्य सच्चिदानंद झा, गायत्री देवी, सोनी देवी, बच्चे दृष्टि व जंगू को नीचे बिस्तर पर कंबल से ढंका हुआ पाया। यह पूरा परिवार आर्थिक तंगी के कारण मानसिक दबाव में था। एक ही परिवार
के सात सदस्यों की मौत से दहला शहर कांके में माता-पिता, पत्नी और दो मासूमों को मार फंदे से झूले दो भाई
Trending News
शिक्षा की पहुंचमहामारी ने दूसरी लहर में अपने पैर पसारने मे पहली लहर से ज्यादा तेजी कर दी है। यह एक खतरे की घंटी मानी जा रही है। पूरे एक...
पीवी रामाशास्त्री बने सूबे के नये एडीजी कानून-व्यवस्था[email protected] LUCKNOW: सूबे की कानून-व्यवस्था की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दो दिन पहले की गयी समीक्षा का अ...
पहले इस बारे में कभी सोचा ही नहींरांची: भले ही सिटी हमारी स्मार्ट कैटेगरी में आ गई है। लेकिन आज भी महिलाओं को नेचुरल कॉल आने पर सोचना पड़ता है। ऐसे में ज...
जानिए, कौन हैं रानी पक्षालिका सिंह: मुलायम सिंह की लिस्ट में था नाम, अब भाजपा ने बनाया उम्मीदवारजानिए, कौन हैं रानी पक्षालिका सिंह: मुलायम सिंह की लिस्ट में था नाम, अब भाजपा ने बनाया उम्मीदवार | Jansatta...
केसीएमटी में फूटा रैगिंग बमBY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 21 Sep 2016 07:40:04 (IST) -भैया नहीं कहने पर सीनियर्स ने जूनियर की फाड़ी शर्ट, बेल्ट...
Latests News
रांची का बुराड़ी कांड! दिल्ली से आएंगे चाचा फिर होगा अंतिम संस्कार[email protected] RANCHI : कांके के अरसंडे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के बाद रांची पुलिस को उनके परिजनों के आ...
लालू थे विपक्षी एकता की मजबूत कड़ी जिसपर चारा-घोटाला की काली छाया मंडराईचूंकि अधिकतर क्षेत्रीय दलों में पीढ़ीगत बदलाव आ रहा है, लालू इन दलों की एकता की चाबी हो सकते हैं. यदि वह कोर्टे के ही मा...
Digvijaya singh says happy that bjp celebrating gandhi jayanti, hails saffron party's 150 km padyatraSenior Congress leader Digvijaya Singh (File image)  |  Photo Credit: PTI JODHPUR: Former Madhya...
इस नई नवेली suv पर टूट पड़े ग्राहक, 12 हफ्ते तक पहुंच गया वेटिंग पीरियड; सबसे जल्दी मिलेगा ये वैरिएंटस्कोडा की नई नवेली SUV कायलाक को ग्राहक धकाधक खरीद रहे हैं, जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड 12 हफ्ते तक पहुंच गया है। आइए ...
वास्तु टिप्स: उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए घर की बालकनी जानें किस जगह पर क्या रखें[email protected] KANPUR: बालकनी घर के ऐसे स्थान में हो, जहां से सारे घर में या आपके शयन कक्ष में धूप,रौशनी और हवा पर...