मेयर का प्रयास रहा अधूरा, लॉटरी से बाहर हुए छह सदस्य

Inextlive

मेयर का प्रयास रहा अधूरा, लॉटरी से बाहर हुए छह सदस्य"


Play all audios:

Loading...

- नये साल में होने वाले सदन में छ: नये कार्यकारिणी सदस्यों की होगी घोषणा


LUCKNOW: कार्यकारिणी के छह सदस्यों को बाहर करने का फैसला आपसी सहमति से न होकर लॉटरी प्रक्रिया से हुआ, जिसकी वजह से मेयर संयुक्ता भाटिया की उम्मीदों को करारा झटका लगा। वहीं जो सदस्य बाहर हुए,


उनमें से ज्यादातर को लेकर संभावना जताई जा रही थी कि उक्त अगले दो साल तक कार्यकारिणी का हिस्सा रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल कार्यकारिणी से बाहर हुए छह सदस्यों में चार भाजपा के व दो सपा


के हैं।


लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार वर्मा हॉल में कार्यकारिणी की विशेष बैठक आयोजित हुई। नगर निगम अधिनियम के अनुसार कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकारिणी के कुल 12 सदस्यों


में से छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है। मेयर ने कार्यकरिणी अध्यक्ष के नाते लॉटरी में पारदर्शिता बनाये रखने के लिये सभी सदस्यों के नाम लिखी पर्चियों को सदस्यों को दिखाने के पश्चात


स्वयं मोड़कर लॉटरी बॉक्स में गिनकर डाला। समाजवादी पार्टी के सदस्य मो। सगीर ने पहली पर्ची निकाली, जिसमें राजेश कुमार मालवीय का नाम निकला। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक के बाद एक पर्ची निकाली।


लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के चार सदस्य राजेश कुमार मालवीय, सुशील कुमार तिवारी पम्मी, रानी कनौजिया, विमल तिवारी एवं समाजवादी पार्टी के अजय दीक्षित एवं राजकुमार सिंह को


कार्यकारिणी से बाहर होना पड़ा।


अब कार्यकारिणी में भाजपा के अरुण कुमार तिवारी, सुनीता सिंघल, विजय कुमार गुप्ता, राजेश सिंह व सपा के मो। सगीर एवं कांग्रेस के गिरीश मिश्र ही सदस्य के रूप में बचे हैं। कार्यकारिणी के छ: नये


सदस्यों का चयन जनवरी में होने वाले सदन में किया जाएगा।


Trending News

वीडियो जॉब इंटरव्‍यू के लिए कर रहे हैं खुद को तैयार, तो याद रखनी होंगी ये जरूरी बातें

वीडियो जॉब इंटरव्यू आजकल हायरिंग प्रक्रिया का एक नया टूल बनकर सामने आया है। ये इम्‍प्‍लॉय और इम्‍प्‍लॉयर दोनो के लिए कई ...

क्या आपको पता है अरुण गवली और हसीना पार्कर के बीच क्या है कनेक्शन?

इस महीने दर्शकों को बड़े पर्दे पर अंडरवर्ल्ड के डॉन अरुण गवली और दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की बायोपिक देखने को म...

सहालग संग त्योहार, खूब सजेगा ज्वैलरी बाजार

- इस बार लाइट वेट विद हैवी लुक डिजायन ज्वेलरी की डिमांड ज्यादाLUCKNOW : सराफा बाजार के लिए करवाचौथ से दिवाली तक का पीरिय...

माइक्रोसॉफ्ट ने 699 रुपये में लांच किया फीचर फोन

BY: PRABHA PUNJ MISHRA | Updated Date: Sat, 07 Feb 2015 13:17:00 (IST) माइक्रोमैक्स देगा यूनीक डील्स माइक्रोमैक्स के सीई...

पुण्यतिथि: जब इंटरव्यू के दौरान बोले थे किशोर कुमार,दुनिया पागल है...

13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्यतिथी हैं। इस मौके पर हम आपके लिए लाए हैं उनका एक पुराना इंटरव्यू जो उन्होंने फिल्ममेकर...

Latests News

मेयर का प्रयास रहा अधूरा, लॉटरी से बाहर हुए छह सदस्य

- नये साल में होने वाले सदन में छ: नये कार्यकारिणी सदस्यों की होगी घोषणाLUCKNOW: कार्यकारिणी के छह सदस्यों को बाहर करने ...

Ayodhya: सनातनी रंग में दिखे एलन मस्क का परिवार, रामलला के दर्शन करके वेदों-पुराणों को सराहा

उत्तर प्रदेश राज्य Ayodhya: सनातनी रंग में दिखे एलन मस्क का परिवार, रामलला के दर्शन करके वेदों-पुराणों को सराहा Ayodhya:...

भंवरी केस में आज मलखान की पेशी

भंवरी केस में मलखान और मुख्य आरोपी सहीराम की सीबीआई हिरासत सोमवार को खत्म हो रही है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कि...

Malegaon money laundering case: special pmla court rejects bail pleas of khilji mustakali and vasim bhesaniya

Malegaon Money Laundering Case: Special PMLA Court Rejects Bail Pleas Of Khilji Mustakali And Vasim Bhesaniya | Pexels I...

Hindi News: हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Live Breaking News | Patrika

ई-पेपरMonday, June 9, 2025Enवीडियोराष्ट्रीयराज्यओपिनियनबिजनेसलाइफस्टाइलखेलऑटोमोबाइलस्वास्थ्यवेब स्टोरीज​​मनोरंजनतस्वीरें...

Top