हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...
हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज..."
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
इमोरटल ब्रिज चीन: चीन का इमोरटल ब्रिज आज भी पूरी दुनिया के खतरनाक पुलों में गिना जाता है। यह पुल अपने अंदर इतिहास, धार्मिक महत्व और वहां की सभ्यता को काफी अच्छे से सहेजे है। यह चीन के पांच
पवित्र पहाड़ों में से एक है। दो पहाड़ो के बीच बना यह पुल विशाल चट्टानों से बना है। इसके नीचे एक विशालकाय घाटी और काफी गहरी खाई है। ऐसे में इस पुल से गुजरने पर बड़े से बड़े दिलेर लोग काफी
डरते हैं। कोनिटसा ब्रिज ग्रीस: ग्रीस का कोनिटसा ब्रिज आज भी पूरी दुनिया में अपनी बनावट को लेकर खतरनाक पुलों में गिना जाता है। इस पुल की बनावट देखकर हर कोई काफी शॉक्ड हो जाता है। यह नदी Aoos
के ऊपर धनुषाकार में बना हुआ है। craftman Ziogas Frontzos द्वारा 1870 में एकल धनुषाकार में तैयार हुआ था। यह पुल करीब 20 मीटर ऊंचा और करीब 40 मीटर लंबा है। कैरिक ब्रिज आयरलैंड: आयरलैंड में बना
कैरिक-ए- रीड ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड के काउंटी एंट्रिम के पास बालिनटाय के पास के बना है। रस्सी के सहारे बने इस ब्रिज की लंबाई करीब 66 फीट और ऊंचाई 90 फीट से
अधिक है। इसे देखने और इस पर चलने के लिए यहां पर काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। रॉयल जार्ज ब्रिज कोलोराडो: कोलोराडो के कैनन सिटी में बना यह रॉयल कण्ठ पुल पूरी दुनिया में फेमस है। झूलेनुमा
बना यह पुल करीब 360 एकड़ पर बने पार्क पर बना है। यह करीब 1,053 फुट एक Arkansas नदी पर बना है। इसके साथ ही इसके नीचे दो और नदियां Rio Grande और डेनवर भी प्रवाहित होती हैं। हवा में झूलते इस
पुल पर चलना काफी रोमांचक लगता है। इन्का रोप ब्रिज पेरू: पेरू की कुजको वैली में बना यह इन्का रोप ब्रिज भी काफी खरनाक है। इसकी लंबाई 118 फीट है और 220 फीट की ऊंचाई है। यह कैनयोन की तेज बहती
हुई नदी पर बना है। इस पुल की सबसे खास बात यह है कि यह जंगली घास से बनाई गई रस्सियों से बना है। करीब 400 सौ साल से अधिक इस पुल का निर्माण क्यूचुआन समुदाय के लोगों ने किया था। हुसैनी हैंगिग
ब्रिज पाक: पाकिस्तान का हुसैनी हैंगिग बिज भी इन खतरनाक पुलों में एक है। हवा में झूलता यह पुल भी रोप के सहारे ही बना है। यहां की बोरित झील को पार करने के लिए अपर हुंजा में यह हुसैनी हैंगिग
बिज बनाया गया था। हालांकि यह पुल हाल ही में 2011 में हुई बारिश में काफी हद तक तबाह हो गया था। पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज मैक्िसको: मैक्सिको का यह पुएन्टे डे ओजुएला ब्रिज भी काफी रोमांचक है। यह
पुल भी झूला नुमा बना है। इस पुल का निर्माण मैक्सिको में पुल निर्माण के लिए प्रसिद्ध पुल डिजाइनर Roebling भाइयों द्वारा डिजाइन किया गया था। यह कभी दुनिया का सबसे ऊंचा झूला पुल माना जाता था।
पुलाऊ लैंगकॉवी ब्रिज मलेशिया: मलेशिया का यह पुलाऊ लैंगकॉवी ब्रिज भी काफी फेमस है। लैंगकॉवी द्वीपसमूह मलेशिया के सबसे बड़े द्वीप समूहों में गिने जाते हैं। यह घुमावदार तरीके से बना है। इस पर
पैदल यात्री यात्रा करते हैं। यह करीब 125 मीटर तक एक विशालकाय खाई पर बना है। यह पुल करीब 136 गज लंबा और 2गज चौड़ा है। इस पुल को घूमने के लिए यहां पर काफी दूर दूर पर्यटक आते हैं। विटिम नदी
ब्रिज साइबेरिया: साइबेरिया की यह Vitim नदी काफी विशालकाय है। इसके ऊपर बना यह पुल काफी खतरनाक है। इस पुल की चौड़ाई इतनी है कि यहां से एक कार आसानी से गुजर सकती है। ब्रिक कैनयोन नेचुरल ब्रिज
अमेरिका: ब्रिक घाटी के प्राकृतिक पुल काफी मशहूर हैं। यह पुल 1.7 मील की दूरी पर स्थित है । यह देखने में भी काफी खूबसूरत है। यहां पर प्राकृतिक का अनोखा रूप देखने को मिलता है। इस पुल का निर्माण
काफी कठिन है। Hindi News from World News Desk image source http://www.oddee.com/
Trending News
सर्विस रिवाल्वर से पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारीकर्नाटक में हालिया महीनों में एक तरह की तीसरी घटना में एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार तड़के कोलार जिले के मालुर थाने में अपन...
जिस पुलवामा पर राजनीति, वहां का हाल: बुरहान वानी के गांव में जीरो वोटिंग, पुलवामा हमलावर के यहां पड़े 15 वोटविपक्ष आरोप लगा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का राजनीतिकरण की ...
'pyaar ka punchnama 2' actress to star in 'safarnama'Mumbai, June 4 (IANS) Actress Rumana Molla, who featured in "Pyaar Ka Punchnama 2" and National Award-winning ...
PM मोदी की यात्रा से दो दिन पहले अफगानिस्तान में भारतीय मिशन पर फिदायीन हमले की कोशिश नाकामक्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से ठीक पहले अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय मिशन पर आतंकी हमला...
India vs Australia 3rd Test Playing 11 Updates: मैच से पहले बोले विराट कोहली, गेंदबाजों का साथ दें बल्लेबाजInd vs Aus, India vs Australia 3rd Test Match Playing 11: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट म...
Latests News
हवा में झूलते इन 10 रोमांचक पुलों पर चलकर आपके दिल की भी धड़कने हो जाएंगी तेज...इमोरटल ब्रिज चीन: चीन का इमोरटल ब्रिज आज भी पूरी दुनिया के खतरनाक पुलों में गिना जाता है। यह पुल अपने अंदर इतिहास, धार्म...
प्रयागराज : सुप्रीम कोर्ट के वकील शांति भूषण के मकान में कब्जे की कोशिशHindi NewsUP NewsPrayagraj: Attempt to occupy the house of Supreme Court lawyer Shanti Bhushan पूर्व केंद्रीय मंत्री और ...
कोटगढ़ में लगा प्रशिक्षण शिविरझारखंड स्टेट लाइब्ली हुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वाधान में कोटगढ़ पंचायत 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। आंध्र प्रदेश ...
Badhaai ho: ayushmann khurrana-starrer becomes eighth highest indian grosser at australian box officeBadhaai Ho movie still   |  Photo Credit: YouTube Ayushmann Khurrana is known to have carved his...
दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार का निधनबॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 43 साल के थे और उन्हें अंधेरी स्थित उनक...