रांची खूंटी और गुमला में छह की हत्या
रांची खूंटी और गुमला में छह की हत्या"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 26 Sep 2015 09:08:29 (IST) - रांची के कोकर में पिटाई से युवक की मौत, पुरानी रांची में अखलाख की गला दबाकर हत्या --तोरपा में दो युवकों को गोली मारी, गुमला
में करमा अखड़ा में महिला की हत्या ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ क्त्रन्हृष्ट॥(25 स्द्गश्च): गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह रांची, खूंटी और गुमला में छह लोगों की हत्या
के बाद दिनभर बवाल मचा। शुक्रवार की सुबह रांची के सदर थाना एरिया के टुनकीटोली में 36 वर्षीय युवक भौवा टोप्पो की चार लोगों ने किसी बात को लेकर जमकर पिटाई कर दी। जख्मी भौवा टोप्पो को इलाज के
लिए रिम्स ले जाया गया, जहां चार घंटे के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी सुमली टोप्पो ने बरियातू थाना को दिए फर्दबयान में टुनकी टोला के ही तीन युवकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप
लगाया है। इस मामले में राजेंद्र टोप्पो, संदीप टोप्पो व सरहुल नगर के पिंटू कच्छप को नामजद आरोपी बनाया गया है। जब भौवा टोप्पो को जख्मी अवस्था में परिजन रिम्स ले जा रहे थे, तो वह बार-बार यही कह
रहा था कि इन तीनों को नहीं छोड़ना। इनलोगों ने उसे घसीट-घसीट कर मारा है। रिम्स में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। भौवा टोप्पो को उनलोगों ने क्यों मारा-पीटा। इस बाबत
अभी पता नहीं चल पाया है। शव के साथ सड़क जाम इधर रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी रांची स्थित प्राइमरी स्कूल में 24 वर्षीय युवक मो अखलाख का शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
शव के साथ सुबह 8 बजे से आधे घंटे तक किशोरगंज चौक जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की और सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर मौजूद कोतवाली पुलिस की गाड़ी के
शीशे तोड़ डाले। काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को लोगों ने उठाया। इधर, रोड जाम खत्म होते ही पुरानी रांची बस्ती की सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और भद्दे कमेंट करनेवालों के खिलाफ
कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाना पहुंच गई। जहां महिलाओं ने लिखित शिकायत दी। करमा पूजा में गए थे, हुई हत्या तोरपा में अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे
गए युवकों में 18 वर्षीय सद्दाम अंसारी व 17 वर्षीय जाहिर अंसारी शामिल हैं। इस डबल मर्डर कांड को लेकर पुलिस ने इलाके में दबिश बढ़ा दी है। फ्लैग मार्च हो रहा है, ताकि माहौल बिगड़ न पाए। तोरपा
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि बांसटोली के टोंगरी पर दो युवकों के शव पड़े हुए हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो उन दोनों की शिनाख्त तोरपा मस्जिद गली निवासी के रूप में की गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक करमा पूजा के अवसर पर बस्ती की ओर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ छेड़छाड़ या मारपीट की वजह से इन दोनों की हत्या कर शव को टोंगरी पर फेंक दिया
गया। महिला की हत्या गुमला के बसिया थाना क्षेत्र के बम्बियारी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह करमा अखाड़ा में हुए विवाद में 45 वर्षीय सुकरमनी देवी की गांव के ही प्रेमजीत सिंह ने टांगी से वार
कर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे प्रेमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक गांव के ही विशुन सिंह के घर करमा पर्व के दौरान अखाड़ा में
अन्य लोगों के साथ नाच गान देख रही थी। इसी दौरान प्रेमजीत सिंह वहां पहुंचा और किसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा किसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। प्रेमजीत सिंह ने इसी दौरान टांगी
से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्थर से कूचकर हत्या गुमला थाना क्षेत्र के टैंसेरा गांव में सुधीर साहु के घर मेहमानी आए उनके साढू़ कोलेबिरा थाना के बोंबोटोली निवासी 40 वर्षीय इन्द्र
साहु की बीती रात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव टैंसेरा और बंगरु गांव के सीमा स्थित मड़वा खेत से बरामद किया गया। धारदार हथियार से मारकर किया घायल जशपुर
जिला के देवबोरा निवासी प्रकाश पहान को गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने शुक्रवार को घायल प्रकाश को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया
है। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव में करमा गड़ाया था। पहान भी वहां उपस्थित था। कुछ अज्ञात लोगों ने पहान से शराब की मांग की। शराब
नहीं देने पर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर भाग गए। क्वोट हत्या की सूचना मिली है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए उनके घर पर भी दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए हैं। -मदन
ठाकुर, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, सदर
Trending News
Kirron kher के ब्लड कैंसर का पता चलते ही बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, की एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना - kirron kher diagnosed with blood cancerनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर के फैंस और चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। वह एक ...
The traitors: राज कुंद्रा से सुधांशु पांडे तक, करण जौहर के शो में कौन होगा वफादार और गद्दार? देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्टTHE TRAITORS FULL CONTESTANT LIST: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) पिछले काफी समय से अपने अपकमिं...
घर पर ही मनाया रंगपंचमी पर्व, बच्चों ने उड़ाया रंग, गुलालBy NAI DUNIA NEWS NETWORK Edited By: NAI DUNIA NEWS NETWORK Publish Date: Fri, 02 Apr 2021 10:39:32 PM (IST) Updated Dat...
बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब?BY: INEXTLIVE | Updated Date: Thu, 27 Nov 2014 07:00:08 (IST) - एक ही बिल्डिंग में बने हुए हैं लायन और लिबरा होटल - होटल...
Google pixel 4a आज भारत में होगा लॉन्च, ये हैं सारी डिटेल्सगूगल आज भारत में अपना मोस्ट अवेटेड फोन पिक्सल 4ए लॉन्च करने जा रहा है। पहले गूगल ने जानकारी दी थी कि ये स्मार्टफोन 17 अक...
Latests News
रांची खूंटी और गुमला में छह की हत्याBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 26 Sep 2015 09:08:29 (IST) - रांची के कोकर में पिटाई से युवक की मौत, पुरानी रांची में...
सीएम नीतीश ने कहा, आप चार-पांच साल बाद आए हैं तो बिल गेट्स बोले-सॉरीरविवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में पहुंचे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी बिल गेट्स...
Chanakya niti in hindi: चाणक्य ने नंद वंश को क्यों मान लिया था अपना शत्रु और किस नीति से किया था परास्त, जानिये…Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य ने नंद वंश को क्यों मान लिया था अपना शत्रु और किस नीति से किया था परास्त, जानिये… | Jansa...
टेढ़ीमोड़ से लेहदरी तक सड़क पटरी बहीKAUSAMBI NEWS - सैनी हाईवे से लेहदरी तक तीन साल पहले बनी सड़क की पटरी बारिश में बह गई है। अब सड़क बहने की बारी है। टेढ़ीमोड़...
अमरोहा में nia छापेमारी: तो तिगरी मेला ही था आतंकियों का टारगेट!Hindi NewsUP NewsNIA raids in Amroha it was confirm that Tigri mela was the target of terrorists अमरोहा में खुफिया एजेंस...