मेरठ : योगेश वर्मा बोले- बसपा खात्मे की ओर, बसपाईयों ने दिया करारा जवाब - meerut yogesh verma said that towards bsp end, bsp worker gave excellent response

Jagran

मेरठ : योगेश वर्मा बोले- बसपा खात्मे की ओर, बसपाईयों ने दिया करारा जवाब - meerut yogesh verma said that towards bsp end, bsp worker gave excellent response"


Play all audios:

Loading...

पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होंगे। योगेश ने कहा कि बसपा खात्‍मे की ओर है। इसपर बसपाईयों ने करारा जवाब


देते हुए कहा कि बसपा छोडकर जाने वाले मिट्टी में मिल जाते हैं। By Himanshu DwivediEdited By: Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:57 AM (IST) मेरठ, जेएनएन। पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति


योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो जाएंगे। सपा में शामिल होने से पूर्व उन्होंने दावा किया कि वह अपने साथ बसपा के पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, नगर


पालिका-पंचायतों के चेयरमैन ही नहीं पूर्व विधायक व सांसद को भी सपा में ले जा रहे हैं। योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा खात्‍मे की ओर है। इसपर बसपाईयों ने करारा जवाब देते हुए कहा कि बसपा छोडकर जाने


वाले मिट्टी में मिल जाते हैं। योगेश वर्मा ने कहा कि बसपा अब खात्मे की ओर है। उन्होंने तंज किया कि मायावती के जन्मदिन पर गिने-चुने लोग पहुंचे। दावा किया कि मेरठ से भी सैकड़ों बसपाइयों को सपा


में ले जाएंगे। उधर, उनके इस दावे पर पलटवार करते हुए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मेरठ मंडल व विधान परिषद सदस्य अतर सिंह राव ने कहा कि मेरठ से एक भी पार्षद उनके साथ नहीं जा रहा है। जो


निर्दलीय थे उनमें से कुछ लोग मेयरगुट में चले गए थे वही उनके साथ हैं। कोई भी पदाधिकारी भी उनके साथ नहीं है। जो जा रहे हैं वे उन्हीं की तरह निष्कासित होंगे। कहा कि योगेश ही नहीं किसी के भी


जाने से बसपा पर फर्क नहीं पडऩे वाला। बसपा के संस्थापक कांशीराम कहा करते थे वह मिट्टी के माधव बनाते हैं। जो बसपा छोड़कर जाते हैं या निकाले जाते हैं वे मिट्टी में मिल जाते हैं। सेक्टर प्रभारी


मेरठ मंडल दिनेश काजीपुर ने कहा कि बसपा से कोई व्यक्ति भले ही चला जाता है पर वोट नहीं जाता है। बसपा से कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता योगेश के साथ नहीं जा रहा है। उनके कुछ गिने-चुने समर्थक थे


जो हमेशा से उनके साथ ही रहे वे ही सपा में शामिल होंगे। उन्हें बसपाई कहना उचित नहीं है। (यह भी पढ़ें : BIRD FLU IN UP: कानपुर के बाद मुजफ्फरनगर में BIRD FLU का मामला, कौवे में संक्रमण की


पुष्टि)


Trending News

'बॉर्डर' निर्माता जेपी दत्ता सहित बॉलीवुड के इन डायरेक्टर्स ने भी एक्ट्रेस से रचाई शादी

कानपुर। 3 अक्टूबर, 1949 को जन्में जेपी दत्ता आज 69 साल के हो गए हैं। 'उमराव जान', 'एलओसी' और 'ब...

डीआरएम ने आरा सासाराम रेलखंड का लिया जायजा

CHANDAULI NEWS - मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय शुक्रवार को पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम -आरा रेलखंड का निरीक्षण कि...

Naagin 4: जैसमीन भसीन ने छोड़ा बटर चिकन और पिज्जा, करेंगी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो

NAAGIN 4: टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक नागिन 4 की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही दर्शकों के साथ ही सीरिय...

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद कांग्रेस दबाव में

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन के बाद कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में जल्द एनसीपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन ...

सनसाइन और आनंद बाल विद्या मंदिर स्कूल बना विजेता

चम्पावत संकुल की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। कबड्डी में सनसाइन स्कूल और आनंद बाल विद्या मंदिर विजेता बने। वहीं एबीस...

Latests News

मेरठ : योगेश वर्मा बोले- बसपा खात्मे की ओर, बसपाईयों ने दिया करारा जवाब - meerut yogesh verma said that towards bsp end, bsp worker gave excellent res

पूर्व विधायक व महापौर सुनीता वर्मा के पति योगेश वर्मा शुक्रवार को लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल होंग...

हाथों से इन चीजों का गिरना होता है अपशगुन!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों का बार-बार गिरना अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि इन चीजों का गिरना किसी परेशानी क...

Rsp leader mahadev jankar caught on camera seeking radhe maa's blessings

Social media has been abuzz with the image of Rashtriya Samaj Party leader and MLA Mahadev Jankar touching the feet of s...

जमा कराइए आधार वरना राशन को तरसेंगे

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 04 Jul 2016 07:41:14 (IST) आधार लिंकअप में पिछड़ा इलाहाबाद, शासन ने जारी की चेतावनी अ...

बुरी खबर! महंगी हो गई nissan magnite, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

निसान इंडिया ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 4.99 लाख रुप...

Top